Site icon Easy Hindi Vyakaran

वचन की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

vachan

इस पेज पर आप वचन की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने शब्दालंकार की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम वचन की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

वचन किसे कहते हैं

शब्द के जिस रूप से किसी वस्तु के एक या एक से अधिक होने का या किसी वस्तु के संख्या अथवा मात्रा का बोध होता है, उसे हिन्दी व्याकरण में ‘वचन’ कहते है।

दूसरे शब्दों में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे ‘वचन’ कहते है।

जैसे :-

उपर दिए गए वाक्यों में फ्रिज, तालाब, बच्चे, माली, कछुआ इत्यादि शब्द के एक होने का बोध हो रहा है अतः यहसभी वस्तुएं एकवचन हैं।

जबकि सब्जियाँ, मछलियाँ, पौधे, खरगोश इत्यादि शब्द के एक से अधिक होने का बोध हो रहा हैं। अतः यह सभी बहुवचन के शब्द है।

वचन के प्रकार

हिंदी व्याकरण में वचन के दो प्रकार होते हैं।

1. एकवचन 

संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु का संख्या में एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते है।

जैसे :- स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया, लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, टोपी, बंदर, मोर इत्यादि।

2. बहुवचन

शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक से अधिक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते है।

जैसे : स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रूपये, लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, लताएँ, बेटे इत्यादि।

प्रश्न 1. वचन की परिभाषा कैसे लिखें?


उत्तर :- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के जिस रूप से हमें संख्या का पता चले उसे वचन कहते हैं। 

प्रश्न 2. वचन का सही अर्थ क्या होता है?

उत्तर :- भाषाविज्ञान में वचन (नम्बर) एक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया आदि की व्याकरण सम्बन्धी श्रेणी है जो इनकी संख्या की सूचना देती है (एक, दो, आदि) किन्तु संस्कृत तथा कुछ और भाषाओं में द्विवचन भी होता है।

प्रश्न 3. वचन का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?

उत्तर :- वचन का शाब्दिक अर्थ है बोली।

प्रश्न 4. सोना कौन सा वचन है?


उत्तर :- सोना एकवचन शब्द है इसका बहुवचन शब्द नहीं होता। कुछ ऐसी द्रव्यवाचक संज्ञाएँ होती हैं जिन्हें एकवचन के रूप में ही प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 5. पानी शब्द का वचन क्या है?

उत्तर :- द्रव्यवाचक संज्ञायें, ‘प्रत्येक’ तथा ‘हर एक’ शब्द का प्रयोग सदैव एकवचन में किया जाता है। पानी सदैव एक वचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है।

जरूर पढ़िए :
कर्ता कारकअपादान कारककरण कारक
कर्म कारकसम्बन्ध कारकसम्प्रदान कारक

उम्मीद हैं आपको वचन की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Exit mobile version