इस पेज पर आप सर्वनाम की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने रस की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम सर्वनाम की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।
सर्वनाम की परिभाषा
सर्वनाम एक ऐसा शब्द है जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है अर्थात जब तक संज्ञा का प्रयोग या उल्लेख न किया गया हो तब तक उसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।
दूसरे शब्दों में सर्वनाम का अर्थ है संज्ञा के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्द।
जैसे :- वह, यह, मैं, हम, उसने, तुम, तुम लोग इत्यादि।
एक वाक्य में कई बार आने वाले संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनामों की विशेषता यह है कि उनके स्थान पर अन्य संज्ञाओं को प्रतिस्थापित किया जा सकता है।
उदाहरण :- अक्षत को देखो। अक्षत नाच रहा है। अजय और अमन अक्षत को देखने आए हैं। अक्षत को नाचता देख अजय और अमन खुश हो जाते हैं। अक्षत भी इतने लंबे समय के बाद अजय और अमन से मिलकर खुश है।
उपर दिए गए उदाहरण को इस प्रकार लिखा जा सकता है – अक्षत को देखो वह नाच रहा है। अजय और अमन उससे मिलने आए हैं। उसे डांस करते हुए देख अजय और अमन को खुशी होती है। वह भी इतने लंबे समय के बाद उनसे मिलकर खुश हैं।
उपर दोनो वाक्यों में बदलाव हुआ है। जिसमें पहले वाक्य से अक्षत को हटाकर वह, उसे, उससे इत्यादि जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जबकि अमन और अजय को हटाकर उन्हें, उनसे इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया गया है।
सर्वनाम के प्रकार
सर्वनाम के 6 प्रकार होते हैं।
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम का उपयोग किसी व्यक्ति या वस्तु के लिए किया जाता है उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- मैं, हम दोनों, हम लोग, हम सब, मेरा, हमारा, तुम, तुम दोनों, तुम सब, तुम लोग, वह, वह दोनों, वह सब, वह लोग आदि।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम का प्रयोग किसी व्यक्ति वस्तु या भाव के निश्चय का बोध कराने के लिए किया जाता है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- यह, वह, ये, वे आदि।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम के विपरीत अनिश्चयवाचक सर्वनाम से वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के अनिश्चित होने का बोध होता हैं।
जैसे :- कोई, कुछ, किसी, कौन, किसने, किन्ही को, किन्ही ने, जहाँ, वहाँ आदि।
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम का उपयोग करके किसी व्यक्ति स्थान वस्तु इत्यादि के बारे में प्रश्न पूछा जाता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- कौन, किसका, क्या, किसने, कैसे, कब, क्यों, कहां, किस लिए आदि।
5. संबंधवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम से दो वाक्य या किसी संज्ञा से संबंध जोड़ा जाता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- जो-सो, जैसी-वैसी, जहाँ-वहाँ, जिसकी-उसकी, जितना-उतना जैसे-जिसका, जो कि आदि।
6. निजवाचक सर्वनाम
अपनेपन का बोध करने वाले सर्वनाम को निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय आदि।
सर्वनाम के लिंग
संज्ञा की तरह सर्वनाम के भी लिंग होते हैं।
1. पुलिंग :- यह (पुलिंग), उसका, वह (पुलिंग) का प्रयोग पुलिंग के लिए संज्ञा के स्थान पर होता है।
2. स्त्रीलिंग :- यह (स्त्रीलिंग), वह (स्त्रीलिंग), उसकी का प्रयोग स्त्रीलिंग के लिए संज्ञा के स्थान पर होता है।
3. उभयलिंग :- मैं, तुम, हम, हमारा, तुम्हारा, मेरा का प्रयोग पुरुष तथा स्त्री दोनों के लिए संज्ञा के स्थान पर होता है।
4. नपुंसक लिंग :- यह का प्रयोग छोटे जानवर, पक्षी, जगह, स्थान तथा निर्जीव वस्तु के लिए संज्ञा के स्थान पर होता है।
सर्वनाम के वचन
संज्ञा की तरह सर्वनाम भी एकवचन और बहुवचन होते हैं।
1. एक वचन :- मैं मेरा तुम तुम्हारा यह वह उसका उसकी आदि।
2. बहुवचन :- हमारा हम तुम्हारा तुम उनका वे सब वे लोग आदि।
नोट :- तुम का उपयोग एकवचन तथा बहुवचन में एक जैसा ही होता है।
सर्वनाम से संबंधित प्रश्न उत्तर
1. कोष्ठक में से उपयुक्त सर्वनाम चुनिए और वाक्यों को पूरा कीजिए?
(1). _____ स्कूल गया। (मैं, मेरा, हम)
उत्तर :- मैं स्कूल गया।
(2). _____ अपने मित्र से बात कर रहा हूँ।(मेरा, मैं, हम, मेरा)
उत्तर :- मैं अपने मित्र से बात कर रहा हूँ।
(3). क्या आप ____ जितना तेज दौड़ सकते हैं? (वह, उसके)
उत्तर :- क्या आप उसके जितना तेज दौड़ सकते हो?
(4). ____ अपने सपने के बारे में बताओ। (मुझे, हमारा, तुम्हारा)
उत्तर :- मुझे अपने सपने के बारे में बताओ?
(5). ____ एक कुर्सी है।(मैं, यह, तुम)
उत्तर :- यह एक कुर्सी है।
(6). ____ एक सुंदर लड़की हैं। (तुम, राम, रीता)
उत्तर :- रीता एक सुंदर लड़की हैं।
(7). यह गाड़ी ____ है। (मेरी, रीता, राम)
उत्तर :- यह गाड़ी मेरी हैं।
(8). दरवाजे पर ____ हैं? (मैं, हमारा, कौन)
उत्तर :- दरवाजे पर कौन हैं?
2. निम्नलिखित दिए गए सर्वनाम का बहुवचन रूप लिखें।
1. मैं
उत्तर :- हम
2. वह
उत्तर :- वे
3. इसका
उत्तर :- इनका/इन सब का
4. यह
उत्तर :- ये
5. तुम
उत्तर :- तुम लोग/तुम सब
6. उसका
उत्तर :- उनका/उन सब का
7. मेरा
उत्तर :- हमारा
3. निम्नलिखित दिए गए संज्ञा के लिए कौन सा सर्वनाम प्रयोग किया जाएगा वाक्य द्वारा बताएं?
1. रजत
उत्तर :- रजत एक लड़का है वह राम का बेटा है।
2. रीता
उत्तर :- रीता एक अच्छी लड़की है। वह अच्छा नाचती है।
3. बिल्लियां
उत्तर :- बिल्लियां क्यूट होती है। लेकिन उनके नाखून नुकीले होते हैं।
4. शेर
उत्तर :- शेर जंगल का राजा होता है। वह सबसे बहादुर और ताकतवर होता है।
5. ताजमहल
उत्तर :- ताजमहल सात अजूबों में से एक है। इसे शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया था।
6. गंगा
उत्तर :- गंगा भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह सबसे पवित्र नदी भी है।
उम्मीद हैं आपको सर्वनाम की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।