एकवचन की परिभाषा, नियम और उदाहरण

इस पेज पर आप एकवचन की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने पद्य काव्य की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम एकवचन की समस्त जानाकारी को पढ़ते और समझते हैं।

एकवचन किसे कहते हैं

जिस शब्द के कारण हमें किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।

जैसे : लड़का, लडकी, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, पिता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी, बन्दर, मोर, बेटी, घोडा, नदी, कमरा, घड़ी, घर, पर्वत, मैं, वह, यह, रुपया, बकरी, गाड़ी, माली, अध्यापक, केला, चिड़िया, संतरा, गमला, तोता, चूहा इत्यादि।

एकवचन के नियम

एकवचन के कुछ नियम इस प्रकार है।

1. सम्मान देने के लिए एकवचन व्यक्तिवाचक संज्ञा को बहुवचन में ही प्रयोग कर दिया जाता है।

जैसे :-

  • गांधीजी चंपारन आये थे।
  • शास्त्रीजी बहुत ही सरल स्वभाव के थे।
  • गुरूजी आज नहीं आये।
  • पापाजी कल कलकत्ता जायेंगे।
  • गांधीजी छुआछुत के विरोधी थे।
  • श्री रामचन्द्र जी वीर थे।

2. एकवचन और बहुवचन का प्रयोग संबंध को दिखाने के लिए एक समान रूप से किया जाता है।

जैसे :- नाना, मामी, ताई, ताऊ, नानी, मामा, चाचा, चाची, दादा, दादी इत्यादि।

3. द्रव्य का बोध कराने वाले द्र्व्यसूचक संज्ञाओं का प्रयोग केवल एकवचन में ही होता है।

जैसे :- तेल, घी, पानी, दूध, दही, लस्सी, रायता इत्यादि।

4. वचन में पुल्लिंग के ईकारांत, उकारांत और ऊकारांत शब्दों का प्रयोग दोनों वचनों में एक समान रूप से किया जाता है।

जैसे :- 

  • एक मुनि – दस मुनि 
  • एक डाकू – दस डाकू 
  • एक आदमी – दस आदमी इत्यादि।

5. कभी कभी कुछ जगहों पर बडप्पन दिखाने के लिए वह और मैं की जगह पर वे और हम का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे :- 

  • मालिक ने नौकर से कहा कि हम मीटिंग में जा रहे हैं।
  • जब गुरूजी घर आये तो वे बहुत खुश थे।
  • हमे याद नहीं हमने ऐसा कहा था।

6. कभी कभी अच्छा व्यवहार दिखाने के लिए तुम की जगह पर आप का प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- 

  • तुम कहाँ पर गये थे या आप कहां गए थे?

7. एक वचन में जातिवाचक संज्ञा का प्रयोग किया जाता है।

जैसे :-

  • कुत्ता भौंक रहा है।
  • शेर जंगल का राजा है।

8. धातुओं का बोध कराने वाली संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में ही होता है।

जैसे :- सोना, चाँदी, धन इत्यादि।

उदहारण :

  •  सोना बहुत महँगा है।
  •  चाँदी सस्ती है।
  •  उसके पास बहुत धन है।

9. गुण वाचक और भाववाचक दोनों संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में किया जाता है।

जैसे :-

  • मैं उसके धोके से ग्रस्त हूँ।
  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद की सज्जनता पर सभी मोहित थे।
  •  मैं आपकी विवशता को जानता हूँ।

10. सिर्फ एकवचन में हर, प्रत्येक और हर एक का प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- 

  • हर एक कुआँ का पानी मीठा नही होता।
  • प्रत्येक व्यक्ति यही कहेगा।
  • हर इन्सान इस सच को जानता है।

11. समूहवाचक संज्ञा का प्रयोग केवल एकवचन में ही किया जाता है।

जैसे :- 

  • इस देश की ज्यादातर जनता अनपढ़ है।
  • लंगूरों की एक टोली ने बहुत उत्पात मचा रखा है।

एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम

एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम इस प्रकार हैं।

1. बहुवचन बनाने के लिए आकारान्त के पुल्लिंग शब्दों में आ की जगह पर ए लगा दिया जाता है।

जैसे :-

जूताजूते
तारातारे
लड़कालडके
घोडाघोड़े
बेटाबेटे
मुर्गामुर्गे
कपड़ाकपड़े
गधागधे
कौआकौए
केलाकेले
पेडापेडे
कुत्ताकुत्ते
कमराकमरे

2. बहुवचन बनाने के लिए अकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों में अ की जगह पर ऐं लगा दिया जाता है।

जैसे :-

कलम कलमें
बात बातें
रात रातें
आँख आँखें
पुस्तकपुस्तकें
किताबकिताबें
गायगायें
बहनबहनें
झीलझीलें
सडकसडकें
दवातदवातें

3. बहुवचन बनाने के लिए आकारान्त के स्त्रीलिंग शब्दों में आ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है।

जैसे :- 

कविताकविताएँ
लतालताएँ
अध्यापिकाअध्यापिकाएँ
कन्याकन्याएँ
मातामाताएँ
भुजाभुजाएँ
पत्रिकापत्रिकाएँ
शाखाशाखाएँ
कामनाकामनाएँ
कथाकथाएँ
कलाकलाएँ
दवादवाएँ

4. बहुवचन बनाने के लिए स्त्रीलिंग के शब्दों में या, इ की जगह पर याँ लगा दिया जाता है।

जैसे :-

बिंदियाबिंदियाँ
चिड़ियाचिड़ियाँ
डिबियाडिबियाँ
गुडियागुड़ियाँ
चुहियाचुहियाँ
बुढियाबुढियाँ
लुटियालुटियाँ
गैयागैयाँ
कुतियाकुतियाँ
राशिराशियाँ
रीतिरीतियाँ
तिथितिथियाँ आदि।

5. बहुवचन बनाने के लिए इकारांत और ईकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में याँ लगाकर ई को इ कर दिया जाता है।

जैसे :- 

नीतिनीतियाँ
नारीनारियाँ
गतिगतियाँ
थालीथालियाँ
रीतिरीतियाँ
नदीनदियाँ
लडकीलडकियाँ
घुड़कीघुड़कियाँ
चुटकीचुटकियाँ
टोपीटोपियाँ
रानीरानियाँ
रीतिरीतियाँ
थालीथालियाँ
कलीकलियाँ
बुद्धिबुद्धियाँ
सखीसखियाँ

6. बहुवचन बनाने के लिए उ, ऊ, आ, अ, इ, ई और औ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है और ऊ को उ में बदल दिया जाता है।

जैसे :- 

नीति नीतियाँ
नारी नारियाँ
गति गतियाँ
थाली थालियाँ
रीति रीतियाँ
नदी नदियाँ
लडकी लडकियाँ
घुड़कीघुड़कियाँ
चुटकीचुटकियाँ
टोपीटोपियाँ
रानीरानियाँ
रीतिरीतियाँ
थालीथालियाँ
कलीकलियाँ
बुद्धिबुद्धियाँ
सखीसखियाँ

7. बहुवचन बनाने के लिए दल, वृंद, वर्ग, जन, लोग, गण आदि शब्दों को अंत में जोड़ा जाता है।

जैसे :-

साधुसाधुलोग
बालकबालकगण
अध्यापकअध्यापकवृंद
मित्रमित्रवर्ग
विद्यार्थीविद्यार्थीगण
सेनासेनादल
आपआपलोग
गुरुगुरुजन
श्रोताश्रोताजन
गरीबगरीबलोग
पाठकपाठकगण
अधिकारीअधिकारीवर्ग
स्त्रीस्त्रीजन
नारीनारीवृंद
दर्शकदर्शकगण
वृद्धवृद्धजन
व्यापारीव्यापारीगण
सुधीसुधिजन

8. बहुवचन बनाने के लिए शब्दों को दो बार प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- 

भाईभाई -भाई
बहनबहन-बहन
गॉंवगाँव -गाँव
घरघर -घर
शहरशहर -शहर

9. बहुवचन बनाने के लिए हिंदी की उकारांत, ऊकारांत, अकारांत और औकरांत में पीछे ओं जोड़ दिया जाता है। ओं जोड़ने के बाद ऊ को उ में बदल दिया जाता है।

जैसे :- 

लतालताओं
साधुसाधुओं
वधूवधुओं
घरघरों
जौजौओं
दवादवाओं

10. बहुवचन बनाने के लिए इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं के पीछे यों जोड़ दिया जाता है और ई को इ में बदल दिया जाता है।

जैसे :-

मुनिमुनियों
गलीगलियों
नदीनदियों
साड़ीसाड़ियों
श्रीमतीश्रीमतियों
गाड़ीगाड़ियों
झाड़ीझाड़ियों

ध्यान देने योग्य

कुछ शब्द सदैव एकवचन में ही रहते हैं।

जैसे :-

राजाराजा
नेतानेता
पितापिता
चाचाचाचा
क्षमाक्षमा
प्रेमप्रेम
बाजारबाजार
दादादादा
जल जल
गिरीगिरी
योद्धायोद्धा
फलफल
पानीपानी
क्रोधक्रोध
फूलफूल
छात्रछात्र

एकवचन से संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 नीचे दिए गए शब्दों को एकवचन से बहुवचन में बदलें?

1. पत्ता = पत्ते

2. बच्चा = बच्चे

3. बेटा = बेटे

4. कपड़ा = कपड़े

5. लड़का = लडके

6. बात = बातें

7. आँख = आँखें

8. पुस्तक = पुस्तकें

9. किताब = किताबें

10. रुपया = रुपए

11. तिनका = तिनके

12. भेड़ = भेड़ें

13. बहन = बहनें

14. घोडा = घोड़े

15. तस्वीर = तस्वीरें

16. कक्षा = कक्षाएँ

17. ऋतु = ऋतुएँ

18. कमरा = कमरे

19. भाषा = भाषाएँ

20. सेना = सेनाएँ

21. अध्यापिका = अध्यापिकाएँ

22. कविता = कविताएँ

23. वस्तु = वस्तुएँ

24. लता = लताएँ

25. बुढिया = बुढियां

26. चिड़िया = चिड़ियाँ

27. चुहिया = चुहियाँ

28. गुडिया = गुड़ियाँ

29. कहानी = कहानियाँ

30. घड़ी = घड़ियाँ

31. कुर्सी = कुर्सियां

32. हड्डी = हड्डियाँ

33. मिठाई = मिठाइयाँ

34. दवाई = दवाईयाँ

35. अलमारी = अलमारियाँ

36. छुट्टी = छुट्टियाँ

37. कवि = कविगण

38. गुरु = गुरुजन आदि।

Q.2 नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित किए गए शब्दों के वचन लिखें?

1. बालिकाएं खेलने जा रही है।

उत्तर : बहुवचन

2. घोड़ा दौड़ रहा है।

उत्तर : एकवचन

3. आप क्यों आ जा रहे हैं।

उत्तर : एकवचन

4. हरेक लड़का पढ़ रहा है।

उत्तर : एकवचन

5. उसके पास काफी अधिक सोना है।

उत्तर : एकवचन 

उम्मीद हैं आपको एकवचन की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

2 thoughts on “एकवचन की परिभाषा, नियम और उदाहरण”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.