Site icon Easy Hindi Vyakaran

सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

sarvanamik visheshan

इस पेज पर आप सार्वनामिक विशेषण की समस्त जानकारी विस्तार से पढ़ेंगे।

पिछले पेज पर हमने काल की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम सार्वनामिक विशेषण की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं

ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले लगकर उस संज्ञा शब्द की विशेषण की तरह विशेषता बताते हैं ऐसे शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे :-

सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण

1. उस गाड़ी को वहां छोड़ दो।

ऊपर दिए गए इस वाक्य में उस शब्द का प्रयोग गाड़ी को हाथ छोड़ने का संकेत दिया जा रहा है। इसलिए इस शब्द को संज्ञा से पहले लगाकर विशेषता बताने के लिए प्रयोग हो रहा है। अतः इसे सार्वनामिक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

2. किस व्यक्ति से बात कर रहे हो।

जैसा कि ऊपर उदाहरण में किस शब्द का प्रयोग संज्ञा से पहले किया गया है। इस शब्द का प्रयोग करके व्यक्ति की विशेषता का बोध कराया गया है। इसलिए इस शब्द को सार्वनामिक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

3. मेरा आदमी घर पहुंच गया है।

इस वाक्य में मेरा शब्द का प्रयोग सर्वनाम से पहले संज्ञा के रूप में किया गया है। इसलिए इस शब्द को सार्वनामिक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है। क्योंकि यह शब्द संज्ञा से पहले प्रयुक्त होकर विशेषण की तरह ही विशेषता बता रहा है।

सार्वनामिक विशेषण के प्रकार

सार्वनामिक विशेषण के 6 प्रकार होते हैं।

  1. संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण
  2. अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  3. प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण
  4. सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण
  5. मौलिक सार्वनामिक विशेषण
  6. यौगिक सार्वनामिक विशेषण

1. संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण

वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा शब्दों की विशेषता का बोध या जानकारी करवाता हैं उसे संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे:- वह, यह, उस, इस इत्यादि।

उदाहरण :-

2. अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण

जब किसी वाक्य में कोई या कुछ जैसे शब्द सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले प्रयुक्त (लगाये) होते हैं तथा संज्ञा शब्दों की विशेषता का बोध करते हैं। उसे अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :-

3. प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण

जब किसी वाक्य में कौन, क्या, कैसे, आदि शब्द संज्ञा की विशेषता के लिए प्रयोग किये जाते हैं। जब उस वाक्य को प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :-

4. सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण

जब किसी वाक्य में मेरा, तुम्हारा, उसका, जिसका, जैसे शब्दों के रूप में सर्वनाम संज्ञा शब्दों की विशेषता बताता हैं उसे सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :-

5. मौलिक सार्वनामिक विशेषण

ऐसे शब्द जो अपने मूल रूप में संज्ञा के आगे लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। उसे मौलिक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :-

6. यौगिक सार्वनामिक विशेषण

ऐसे शब्द जो मूल रूप से वाक्यों में ऐसे, कैसे, जैसे, इतना, उतना, इत्यादि जो सर्वनाम में प्रत्यय लगाने से बनते हैं। तथा उस शब्दों के द्वारा संज्ञा की विशेषता को बताता हैं। उसे यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :-

जरूर पढ़िए :
गुणवाचक विशेषणपरिमाणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषणव्यक्तिवाचक विशेषण

आशा हैं आपको सार्वनामिक विशेषण की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Exit mobile version