व्यक्ति वाचक विशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

इस पेज पर आप व्यक्ति वाचक विशेषण की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने समानार्थी शब्द की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम व्यक्ति वाचक विशेषण की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

व्यक्ति वाचक विशेषण किसे कहते हैं

वह शब्द जो व्यक्तिवाचक संज्ञा के द्वारा बनते है और विशेषण शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहा जाता है।

उदाहरण :

  • लखनऊ से लखनवी।
  • गुजरात से गुजराती।
  • बनारस से बनारसी।
  • जोधपुर से जोधपुरी।
  • इलाहाबाद से इलाहाबादी।
  • राजस्थान से राजस्थानी।

व्यक्तिवाचक विशेषण के अन्य उदाहरण

मुझे गुजराती खाना अधिक पसंद है।

ऊपर उदाहरण में गुजराती शब्द का प्रयोग किया गया है। यह गुजराती शब्द असल में व्यक्तिवाचक संज्ञा गुजरात से बना शब्द है और विशेषण की रचना करता है।

इसलिए गुजराती शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है और इस गुजराती शब्द का प्रयोग खाने की विशेषता की विशेषता बताने लिए किया गया है।

मुझे इलाहाबादी चटनी बहुत पसंद है।

इस वाक्य में इलाहाबादी शब्द का प्रयोग किया गया है जो कि व्यक्तिवाचक संज्ञा इलाहाबाद से बना हुआ है। इस शब्द के जरिए इलाहाबाद की चटनी की विशेषता बताई जा रही है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

मुझे बनारसी पान बहुत पसंद है।

ऊपर दिए गए इस उदाहरण में बनारस के पान का जिक्र किया गया है। बनारस का पान की विशेषता बनारसी शब्दों के माध्यम से बताई गई है।

यह शब्द बनारसी जो व्यक्तिवाचक संज्ञा बनारस से निर्मित है और पान की विशेषता बताने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

तुम्हारी दुकान पर राजस्थानी मिठाइयां मिलती है।

इस वाक्य में राजस्थानी शब्द का प्रयोग किया गया है। यह शब्द जो कि व्यक्ति वाचक संज्ञा राजस्थान से बना हुआ है और यहां पर मिठाइयों की विशेषता बता रहा है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

मुझे आज जयपुरी रजाई लेनी पड़ेगी।

ऊपर दी गई इस उदाहरण में जयपुरी शब्द का प्रयोग किया गया है। यह सब जो व्यक्तिवाचक संज्ञा जयपुर से निर्मित है और यह शब्द रजाई की विशेषता बता रहा है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

जरूर पढ़िए :
गुणवाचक विशेषणपरिमाणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषणसार्वनामिक विशेषण

उम्मीद हैं आपको व्यक्ति वाचक विशेषण की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.