वाक्य की परिभाषा, वाक्य के प्रकार और उदाहरण

इस पेज पर हमने वाक्य की समस्त जानकारी विस्तार से दी हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वर्णमाला की पोस्ट शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़िए।

चलिए आज हम वाक्य की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

वाक्य किसे कहते हैं

शब्दों का ऐसा व्यवस्थित रूप जिससे मनुष्य अपने विचारों का आदान प्रदान करता है उसे वाक्य कहते हैं। एक सामान्य वाक्य में क्रमशः कर्ता, कर्म और क्रिया होते हैं।

सरल शब्दों में, वाक्य का प्रयोग हम रोजाना किसी भी बात को प्रकट करने लिए करते हैं।

शब्दों के सही विन्यास के संकलन को वाक्य कहा जाता हैं। प्रत्येक वाक्य का एक सही अर्थ होता हैं।

यदि आप किसी भी वाक्य का गलत उपयोग करते है तो आपकी बात का अर्थ भी गलत होता है। यदि किसी वाक्य का अर्थ सही है तो वह वाक्य स्वतः सही माना जाता हैं।

वाक्यांश किसे कहते हैं

शब्दों का ऐसा समूह जिसका अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा-पूरा अर्थ नहीं निकलता वाक्यांश कहलाता हैं।

उदाहरण :-

  • दरवाजे पर
  • वृक्ष के नीचे
  • छत के ऊपर

इन वाक्यो का अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा-पूरा अर्थ नहीं निकलता इसलिये ऐसे वाक्यों को वाक्यांश कहाँ जाता हैं।

वाक्य के प्रकार

वाक्य दो प्रकार के होते हैं।

  • रचना के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर

रचना के आधार पर

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।

  1. सरल वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. मिश्र वाक्य

(i). सरल वाक्य :- सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-साथ केवल एक ही समायिका और एक विधेय होते हैं वो सरल वाक्य कहलाते हैं।

उदाहरण :- श्यामू स्कूल जाता हैं।

(ii). संयुक्त वाक्य :- दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त वाक्य को विभाजित करने पर पुनः सरल वाक्य प्राप्त होते हैं।

उदाहरण :- मोहन आया और सो गया।

(iii). मिश्र वाक्य :- जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं यह सभी आपस में कि, जो, की, इतना, उतना, इधर, उधर, कब, कितना, जब ,तब जैसा, वैसा, वह, आदि, शब्दों, से जुड़े होते हैं।

2. अर्थ के आधार पर

अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं।

  1. विधानवाचक वाक्य
  2. इच्छावाचक वाक्य
  3. आज्ञावाचक वाक्य
  4. निषेधवाचक वाक्य
  5. प्रश्नवाचक वाक्य
  6. विस्मयादिबोधक वाक्य
  7. संकेतवाचक वाक्य
  8. संदेहवाचक वाक्य

(i). विधिवाचक वाक्य :- वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती हो उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण :-

  • भारत एक देश हैं।
  • सीता के पिता का नाम जनक हैं।
  • राम अयोध्या के राजा हैं।
  • महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ हैं।

(ii). प्रश्नवाचक वाक्य :- वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार का प्रश्न किया जाता है वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता हैं।

उदाहरण :-

  • अकबर किसका पुत्र था?
  • राम के पिता कौन थे?
  • राजा जनक कहाँ के राजा थे?
  • राम के भाई का क्या नाम था?

(iii). निषेधवाचक वाक्य :- जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण :-

  • मैंने दूध नहीं पिया।
  • मैंने खाना नहीं खाया।
  • सीता आज स्कूल नहीं गई।
  • उसने आज पढ़ाई नहीं की।

(iv). आज्ञावाचक वाक्य :- वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना की जाती हैं, वह विधिसूचक वाक्य कहलाता हैं।

उदाहरण :-

  • बैठो।
  • बैठिये।
  • कृपया बैठ जाइये।
  • शांत रहो।
  • कृपया शांति बनाये रखें।

(v). संदेहवाचक वाक्य :- जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण :-

  • क्या वह यहाँ आ गया?
  • क्या उसने काम कर लिया?
  • क्या आप बाजार से आ गए?
  • क्या आज आपने होमवर्क नहीं किया?

(vi). विस्मयादिवाचक वाक्य :- वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।

उदाहरण :-

  • अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
  • ओह! कितनी ठंडी रात है।
  • बल्ले! हम जीत गये।

(vii). इच्छावाचक वाक्य :- जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है उन्हें कहते हैं।

उदाहरण :-

  • भगवान आपको दीर्घायु करे।
  • नववर्ष मंगलमय हो।
  • भगवान आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें।

(viii). संकेतवाचक वाक्य :- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण :-

राम का मकान उधर है।
सोनु उधर रहता है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको वाक्य की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.