लिंग की परिभाषा, प्रकार, तथ्य और उदाहरण

इस पेज पर आप लिंग से संबंधित समस्त जानकारी पढ़ेंगे तो पोस्ट को पूरा जरूर पढिए।

पिछले पेज पर हमने वाच्य से संबंधित जानकारी शेयर की है तो उसे भी जरूर पढिए।

चलिए आज हम लिंग की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते है।

लिंग किसे कहते हैं

जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु या जानवर की जाति का पता चलता है उसे लिंग कहते हैं। इससे यह पता चलता है की वह वस्तु या व्यक्ति पुरुष जाती का है या स्त्री जाति का है। 

उदाहरण :

पुरुष लिंग – बैल, बकरा, मोर, मोहन, लड़का, हाथी, शेर, घोडा, दरवाजा, पंखा, कुत्ता, भवन, पिता, भाई इत्यादि।

स्त्री लिंग – गाय, बकरी, मोरनी, मोहिनी, लडकी, हथनी, शेरनी, घोड़ी, खिड़की, कुतिया, माता, बहन इत्यादि। 

लिंग के प्रकार

संसार में तीन जातियाँ होती हैं – पुरुष, स्त्री और जड़। इन्ही जातियों के आधार पर लिंग के प्रकार बनाए गये हैं।

1. पुल्लिंग क्या होता है

जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का पता चलता है उसे पुल्लिंग कहते हैं।

जैसे : पिता, राजा, घोडा, कुत्ता, बन्दर, हंस, बकरा, लडका, आदमी, सेठ, मकान, लोहा, चश्मा, दुःख, प्रेम, लगाव, खटमल, फूल, नाटक, पर्वत, पेड़, मुर्गा, बैल, भाई, शिव, हनुमान, शेर इत्यादि।

2. स्त्रीलिंग क्या होता है

जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का पता चलता है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं ।

जैसे : हंसिनी, लडकी, बकरी, माता, रानी, जूं, सुईं, गर्दन, लज्जा, बनावट, घोड़ी, कुतिया, बंदरिया, कुर्सी, पत्ती, नदी, शाखा, मुर्गी, गाय, बहन, यमुना, बुआ, लक्ष्मी, गंगा, लडकी, औरत, शेरनी, नारी, झोंपड़ी, लोमड़ी इत्यादि।

महत्त्वपूर्ण तथ्य

कुछ शब्द ऐसे हैं जिनका प्रयोग स्त्रीलिंग और पुल्लिंग दोनों रूपों में किया जाता है।

जैसे :-

1. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, चित्रकार, पत्रकार, प्रबंधक, सभापति, वकील, डॉक्टर, सेक्रेटरी, गवर्नर, लेक्चर, प्रोफेसर इत्यादि।

उदाहरण : 

  • भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं। 
  • एम० एफ० हुसैन भारत के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। 
  • मेरी मित्र कॉलेज में लेक्चरर है। 
  • मेरे पिताजी राष्ट्रपति के सेक्रेटरी हैं।

2. बर्फ, मेहमान, शिशु, दोस्त, मित्र इत्यादि। 

उदाहरण : 

  • हिमालय पर जमी बर्फ पिघल रही हैं। 
  • दुख में साथ देने वाला ही सच्चा दोस्त कहलाता है। 

जरूर पढ़िए :

शुद्ध और अशुद्ध शब्दवाक्य परिवर्तनशब्द और पद
वाक्य परिवर्तनवाक्य विश्लेषणशुद्ध और अशुद्ध शब्द

उम्मीद हैं आपको लिंग की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.