स्त्रीलिंग की परिभाषा, वाक्य में प्रयोग और उदाहरण

इस पोस्ट में आप स्त्रीलिंग से संबंधित समस्त जानकारी पढ़ने वाले है तो पोस्ट को पूरा जरूर पढे।

पिछले पोस्ट मे हमने भाषा की परिभाषा से संबंधित जानकारी शेयर की है तो उस पोस्ट को भी जरूर पढे।

चलिए आज हम स्त्रीलिंग की परिभाषा, वाक्य में प्रयोग और उदाहरण की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

स्त्रीलिंग किसे कहते हैं

जिस संज्ञा, शब्द से स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते है।

जैसे :-

सजीव :– माता, रानी, घोड़ी, कुतिया, बंदरिया, हंसिनी, लड़की, बकरी, जूँ इत्यादि।

निर्जीव पदार्थ :- सूई, कुर्सी, गर्दन इत्यादि। 

स्त्रीलिंग के उदाहरण

1. कुछ संज्ञा शब्द हमेशा स्त्रीलिंग रहती है।

जैसे : मक्खी ,कोयल, मछली, तितली, मैना आदि।

2. समूहवाचक संज्ञा : भीड़, कमिटी, सेना, सभा, कक्षा आदि।

3. प्राणिवाचक संज्ञा : सन्तान, सौतन आदि।

4. छोटी और सुन्दर वस्तुअों के नाम : जूती, रस्सी, पहाड़ी आदि।

5. नक्षत्र : अश्विनी, रेवती, मृगशिरा, चित्रा, भरणी, रोहिणी आदि।

अपवाद : अभिजित, पुष्य आदि।

6. बोली : मेवाती, ब्रज, खड़ी बोली, बुंदेली आदि।

7. नदियों के नाम : कावेरी, कृष्णा, यमुना, सतलज, रावी, व्यास, गोदावरी, झेलम, गंगा, महानदी इत्यादि।

अपवाद : शोण, सिन्धु, ब्रह्यपुत्र 

8. भाषाओं व लिपियों के नाम : देवनागरी, अंग्रेजी, हिंदी, फ्रांसीसी, अरबी, फारसी, जर्मन, बंगाली आदि।

9. पुस्तकों के नाम : कुरान, रामायण, गीता आदि।

10. तिथियों के नाम : पूर्णिमा, अमावस्या, एकादशी, चतुर्थी, प्रथमा आदि।

11. आहारों के नाम : सब्जी, दाल, कचौरी, पूरी, रोटी, खीर, पकौड़ी, चपाती, तरकारी, खिचड़ी इत्यादि। 

अपवाद : पराठा, अचार, हलुआ, भात, दही, रायता इत्यादि।

12. ईकारान्त वाले शब्द : नानी, बेटी, मामी, भाभी आदि।

13. शरीर के कुछ अंगों के नाम : आँख, नाक, जीभ, पलकें, ठोड़ी आदि।

14. कुछ आभूषण और कपड़ों के नाम : साड़ी, सलवार, चुन्नी, धोती, टोपी, पैंट, कमीज, पगड़ी, माला, चूड़ी, बिंदी, कंघी, नथ, अँगूठी, हँसुली आदि।

15. कुछ मसालो के नाम : दालचीनी, लौंग, हल्दी, मिर्च, धनिया, इलायची, अजवायन, सौंफ, चिरौंजी, चीनी, कलौंजी, चाय, कॉफी, जावित्री, सुपारी, हींग इत्यादि। 

अपवाद : धनिया, जीरा, गर्म मसाला, नमक, तेजपत्ता, केसर, कपूर इत्यादि।

तत्सम स्त्रीलिंग शब्द

दया, माया, कृपा, लज्जा, क्षमा, शोभा, सभा, प्रार्थना, नम्रता, सुन्दरता, आशा, निराशा, पूर्णिमा, घोषणा, परीक्षा, नागरिकता, योग्यता, सीमा, स्थापना, सहायता, शिक्षा, सेवा, सेना

जाति, समिति, नियुक्ति, शक्ति, हानि, स्थिति, परिस्थिति, शान्ति, सन्धि, समिति, सम्पत्ति, नदी, नारी, मृत्यु, आयु, वस्तु,  वायु इत्यादि।

तद्भव स्त्रीलिंग शब्द

1. ईकारान्त संज्ञा : नदी, चिट्ठी, रोटी, टोपी, उदासी इत्यादि। 

अपवाद : घी, जी मोती, दही इत्यादि।

2. याकारान्त संज्ञा : गुड़िया, खटिया, डीबिया, पुड़िया, इत्यादि।

3. तकारान्त संज्ञा : रात, बात, लात, छत, भीत, पत इत्यादि।

अपवाद : भात, खेत, सूत, गात, दाँत इत्यादि।

4. उकारान्त संज्ञा : बालू, लू, दारू, ब्यालू, झाड़ू इत्यादि। 

अपवाद : आँसू, आलू, टेसू इत्यादि।

5. अनुस्वारान्त संज्ञा : सरसों, खड़ाऊँ, भौं, चूँ, जूँ इत्यादि। 

अपवाद : गेहूँ।

6. सकारान्त संज्ञा : प्यास, मिठास, निदास, रास, बाँस, साँस इत्यादि। 

अपवाद : निकास, काँस, रास।

7. कृदन्त अकारान्त संज्ञा : लूट, मार,समझ, दौड़, सँभाल, रगड़, चमक, छाप, पुकार इत्यादि। 

अपवाद : नाच, मेल, बिगाड़, बोल, उतार इत्यादि।

8. जिन भाववाचक संज्ञाओं के अन्त में ट, वट, हट, होता है।

जैसे : सजावट, घबराहट, चिकनाहट, आहट, झंझट इत्यादि।

9. जिन संज्ञाओं के अन्त में ‘ख’ होता है। 

जैसे : ईख, भूख, राख, चीख, काँख, कोख, साख, देखरेख इत्यादि। 

अपवाद : पंख, रूख।

उर्दू स्त्रीलिंग शब्द

1. ईकारान्त भाववाचक संज्ञा : गरीबी, गरमी, सरदी, बीमारी, चालाकी, तैयारी, नवाबी इत्यादि। 

2. शकारान्त संज्ञा : नालिश, कोशिश, लाश, तलाश, वारिश, मालिश इत्यादि। 

अपवाद : ताश, होश आदि।

3. तकारन्त संज्ञा : दौलत, कसरत, अदालत, इजाजत, कीमत, मुलाकात इत्यादि। 

अपवाद : शरबत, दस्तखत, बन्दोबस्त, वक्त, तख्त, दरख्त इत्यादि।

4. आकारान्त संज्ञा : हवा, दवा, सजा, दुनिया, दगा इत्यादि। 

अपवाद : मजा इत्यादि। 

5. हकारान्त संज्ञा : सुबह, तरह, राह, आह, सलाह, सुलह इत्यादि।

अंग्रेजी स्त्रीलिंग शब्द

एसेम्बली, कम्पनी, केतली, कॉपी, गैलरी, डायरी, डिग्री, टाई, ट्रेजेडी, ट्रेजरी, म्युनिसिपैलिटी, युनिवर्सिटी, पार्टी, लैबोरेटरी।

स्त्रीलिंग शब्दों की सूची और उनका वाक्य-प्रयोग

स्त्रीलिंग शब्द वाक्य-प्रयोग
आदतमुझे पान खाने की आदत है।
आँखउनकी आँख बड़ी-बड़ी है।
इच्छामेरी इच्छा घूमने की है।
कमरमेरी तो कमर टूट गयी।
कलमकलम टूट गयी।
खोजखोये हुए बच्चे की खोज जारी है।
गर्दनमेरी गर्दन फँसी है।
चीलआकाश में चील उड़ रही है।
जाँचजाँच हो रही है।
टाँगमेरी टाँग टूट गयी।
किताबकिताब पुरानी है।
थकावटबिस्तर पर जाते ही थकावट दूर हो गयी।
फटकारउसने फटकार लगायी।
बर्फबर्फ गिर रही है।
बूँदपानी की बूँदे गिरी है।
भीड़वहाँ भीड़ लगी थी।
मूँछउनकी मूँछे नुकीली हैं।
लाशलाश सड़ गयी।
विजयउसकी विजय हुई।
सड़कसड़क चौड़ी है।
आगआग लग गयी।
उम्रतुम्हारी उम्र लम्बी है।
कब्रकब्र खोदी गयी।
खबरउनकी मृत्यु की खबर गलत निकली।
नहरनहर गाँव से होकर जाती है।
बंदूकयह किसकी बंदूक है?
शराबशराब महँगी है।
जरूर पढ़िए :
शब्दस्वरउपसर्ग
वर्णव्यंजनप्रत्यय

उम्मीद हैं आपको स्त्रीलिंग की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.