पुलिंग की परिभाषा, नियम और उदाहरण

इस पेज पर आप पुलिंग से संबंधित समस्त जानकारी पढ़ेंगे तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने लिंग से संबंधित जानकारी की पोस्ट शेयर की है तो उस पोस्ट को भी जरूर पढ़िए।

चलिए आज हम पुलिंग की परिभाषा, नियम और उदाहरण को पढ़ते और समझते हैं।

पुलिंग किसे कहते हैं

जिन संज्ञा शब्दों से पुरूष जाति का बोध होता है, उसे पुलिंग कहते है।

जैसे :-

सजीव पदार्थ : कुत्ता, बालक, खटमल, पिता, राजा, घोड़ा, बन्दर, हंस, बकरा, लड़का इत्यादि।

निर्जीव पदार्थ : मकान, फूल, नाटक, लोहा, चश्मा इत्यादि। 

भाव : दुःख, लगाव, इत्यादि।

पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण

1. कुछ शब्द हमेशा पुल्लिंग रहते है।

जैसे :- खटमल, भेड़ीया, खरगोश, चीता, मच्छर, पक्षी, आदि।

2. समूहवाचक संज्ञा : मण्डल, समाज, दल, समूह, वर्ग आदि।

3. भारी वस्तुएं : जूता, रस्सा, लोटा ,पहाड़ आदि।

4. दिनों के नाम : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार आदि।

5. महीनो के नाम : फरवरी, मार्च, चैत, वैशाख आदि। 

अपवाद : जनवरी, मई, जुलाई स्त्रीलिंग शब्द है।

6. पर्वतों के नाम : हिमालय, विन्द्याचल, सतपुड़ा, आल्प्स, यूराल, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजीयामा आदि।

7. देशों के नाम : भारत, चीन, इरान, अमेरिका आदि।

8. नक्षत्रों, व ग्रहों के नाम : सूर्य, चन्द्र, राहू, शनि, आकाश, बृहस्पति, बुध आदि।

अपवाद : पृथ्वी स्त्रीलिंग शब्द है।

9. धातुओं के नाम : सोना, तांबा, पीतल, लोहा, सीसा, काँसा, राँगा, रूपा, टीन इत्यादि। 

अपवाद : चाँदी।

10. वृक्षों, फलो के नाम : अमरुद, केला, शीशम, पीपल, देवदार, चिनार, बरगद, अशोक, पलाश, चीड़, आम, सागौन, कटहल, शरीफा, नीबू, सेब, अखरोट इत्यादि। 

अपवाद : लीची, नाशपाती, नारंगी, खिरनी इत्यादि।

11. अनाजों के नाम : गेहूँ, बाजरा, चना, जौ, चावल, मटर, तिल इत्यादि।

अपवाद : मक्की, ज्वार, अरहर, मूँग, खेसारी

12. रत्नों के नाम : नीलम, पुखराज, मूँगा, माणिक्य, पन्ना, मोती, हीरा, जवाहर, लाल इत्यादि। 

अपवाद :मणि, चुत्री, लाड़ली इत्यादि।

13. फूलों के नाम : गेंदा, मोतिया, कमल, गुलाब आदि।

14. देशों और नगरों के नाम : दिल्ली, लन्दन, चीन, रूस, भारत आदि।

15. द्रव पदार्थो के नाम : शरबत, दही, दूध, पानी, तेल, कोयला, पेट्रोल, घी, अर्क, इत्र, सिरका, काढ़ा, रायता इत्यादि। 

अपवाद : चाय, कॉफी, लस्सी, चटनी, स्याही, शराब

16. समय : घंटा, पल, क्षण, मिनट, सेकेंड आदि।

17. द्वीप : अंडमान-निकोबार, जावा, क्यूबा, न्यू फाउंडलैंड आदि।

18. सागर : हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अरब सागर आदि।

19. वर्णमाला के अक्षर : क्, ख्, ग्, घ्, त्, थ्, अ, आ, उ, ऊ आदि। 

अपवाद : इ, ई, ऋ

20. शरीर के अंग : कान, मुँह, दाँत, ओठ, पाँव, हाथ, गाल, मस्तक, तालु, बाल, अँगूठा, मुक्का, नाख़ून, इत्यादि। 

अपवाद : कोहनी, कलाई, नाक, आँख, जीभ, ठोड़ी, खाल, बाँह, नस, हड्डी इत्यादि।

21. आकारान्त संज्ञा : गुस्सा, चश्मा, पैसा, छाता आदि।

22. दान, खाना, वाला इत्यादि जब शब्दों के अंत में लग जाते है तब वह अधिकतर पुल्लिंग होते हैं।

जैसे : खानदान, पीकदान, दवाखाना, जेलखाना, दूधवाला आदि।

23. अ, आ, आव, पा, पन, क, त्व, आवा तथा औड़ा से अंत होने वाले शब्द पुल्लिंग होते हैं।

: खेल, रेल, बाग, हार, यंत्र आदि।

आ : लोटा, मोटा, गोटा, घोड़ा, हीरा आदि।

आव : पुलाव, दुराव, बहाव, फैलाव, झुकाव आदि।

पा : बुढ़ापा, मोटापा, पुजापा आदि।

पन : लड़कपन, अपनापन, बचपन, सीधापन आदि।

क : लेखक, गायक, बालक, नायक आदि।

त्व : ममत्व, पुरुषत्व, स्त्रीत्व, मनुष्यत्व आदि।

आवा : भुलावा, छलावा, दिखावा, चढ़ावा आदि।

औड़ा : पकौड़ा, हथौड़ा आदि।

तत्सम के पुंलिंग शब्द

चित्र, पत्र, मित्र, गमन, गगन, पोषण, शोषण, पालन, लालन, कार्य, कर्म, प्रकार, प्रचार, सार, विस्तार, प्रसार, अध्याय, उपहार, लोभ, क्रोध, दुःख, सुख, उत्तर, पश्र, छन्द, अलंकार, परिवर्तन।

रविवार, सोमवार, नगर, देश, सार, तत्त्व, दोष, धन, नियम, निमन्त्रण, नियंत्रण, आमंत्रण, निबन्ध, नाटक, स्वास्थ्य, न्याय, समाज, विवाह, धर्म, आक्रमण, अपराध, प्रभाव इत्यादि।

तद्भव के पुंलिंग शब्द

1. जिन भाववाचक संज्ञाओं के अन्त में ना, आव, पन, वा, पा, होता है, वह पुलिंग होते हैं।

जैसे : आना, गाना, बहाव, चढाव, बड़प्पन, बढ़ावा, बुढ़ापा इत्यादि।

2. कृदन्त की आनान्त संज्ञाएँ। 

जैसे : लगान, मिलान, खान, पान, नहान, उठान इत्यादि। 

अपवाद : उड़ान, चट्टान इत्यादि।

उर्दू के पुलिंग शब्द

1. जिन शब्दों के अन्त में ‘आब’ हो, वह पुंलिंग है। 

जैसे : गुलाब, जुलाब, हिसाब, जवाब, कबाब। 

अपवाद : शराब, मिहराब, किताब, ताब, किमखाब इत्यादि।

2. जिन शब्दों के अन्त में ‘आर’ या ‘आन’ लगा हो। 

जैसे : बाजार, इकरार, इश्तिहार, इनकार, अहसान, मकान, सामान, इम्तहान इत्यादि। 

अपवाद : दुकान, सरकार, तकरार इत्यादि।

3. आकारान्त शब्द पुंलिंग है।

जैसे : परदा, गुस्सा, किस्सा, रास्ता, चश्मा, तमगा। 

अंग्रेजी के पुंलिंग शब्द

आ : ऑर्डर, आयल, ऑपरेशन

इ : इंजिन, इंजीनियर, इंजेक्शन

ए : एडमिशन, एक्सप्रेस, एक्सरे

क : क्लास, कमीशन, कोट, कोर्ट, कैलेण्डर, कॉंलेज, कॉलर, काउण्टर, कारपोरेशन, कार्बन, केस, क्लिनिक, क्लिप, कार्ड, क्रिकेट

ग : गैस, गजट, ग्लास

च : चेन, चॉकलेट, चार्टर

ट : टॉर्च, टायर, ट्यूब, टाउनहाल, टेलिफोन, टाइम, टी-कप, टेलिग्राम, ट्रैक्टर, टेण्डर, टैक्स, टिकट

ड : डिवीजन, डान्स, ड्राइंग-रूम

न : नोट, नम्बर, नेकलेस

प : पार्क, पोस्ट, पोस्टर, पेन, पासपोर्ट, पाउडर, पेंशन, प्रोमोशन, पेपर, प्रेस, प्लास्टर, प्लग, प्लेट, पार्सल, प्लैटफार्म

फ : फुटपाथ, फुटबॉल, फार्म, फ्रॉक, फर्म, फैन, फ्रेम, फुलपैण्ट, फ्लोर, फैशन

ब : बोर्ड, बैडमिण्टन, बॉर्डर, बाथरूम, बॉक्स, बिल, बोनस, बजट, बॉण्ड, बोल्डर, ब्रश, ब्रेक, बैंक, बल्ब, बम

म : मैच, मेल, मीटर, मनिआर्डर

र : रोड, रॉकेट, रबर, रूल, राशन, रिवेट, रिकार्ड, रिबन

ल : लैम्प, लेजर, लाइसेन्स

स : स्टोर, स्टेशनर, स्कूल, स्टोव, स्टेज, स्लीपर, स्टेल, स्विच, सिगनल, सैलून

ह : हॉल, हॉंस्पिटल, हेयर, हैण्डिल

पुलिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

1. अकारान्त तथा आकारान्त पुलिंग शब्दों को ईकारान्त में बदल देने से वह स्त्रीलिंग हो जाते है।

जैसे :-

पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग
लड़कालड़की
गूँगागूँगी
देवदेवी
नरनारी
गधागधी
नालानाली
मोटामोटी
बन्दरबन्दरी

2. ‘आ’ या ‘वा’ प्रत्यय वाले पुलिंग शब्दों में ‘आ’ या ‘वा’ की जगह ‘इया’ लगाने से वह स्त्रीलिंग बनते है।

जैसे :-

पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग
कुत्ताकुतिया
बूढाबुढ़िया
लोटालुटिया
बंदरबंदरिया
बेटाबिटिया
चिड़ाचिड़िया
चूहाचुहिया
बाछाबछिया

3. व्यवसायबोधक, जातिबोधक तथा उपनामवाचक शब्दों के अन्तिम स्वर को हटा कर उनमें कहीं ‘इन’ और कहीं ‘आइन’ प्रत्यय लगाकर स्त्रीलिंग बनाया जाता है।

जैसे :-

पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग
मालीमालिन
धोबीधोबिन
तेलीतेलिन
बाघबाघिन
बनियाबनियाइन

4. कुछ उपनामवाची शब्द ऐसे भी है, जिनमे ‘आनी’ प्रत्यय लगाकर स्त्रीलिंग बनाया जाता है।

जैसे :-

पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग
ठाकुरठाकुरानी
पण्डितपण्डितानी
चौधरीचौधरानी
देवरदेवरानी
जेठजेठरानी
मेहतरमेहतरानी
सेठसेठरानी

5. जाती या भाव बतानेवाली संज्ञा का पुलिंग से स्त्रीलिंग करने में यदि शब्द का दूसरा स्वर दीर्घ है, तो उसे ह्स्व करके ‘नी’ प्रत्यय का प्रयोग करते है।

जैसे :-

पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग
ऊँट ऊँटनी
शेर शेरनी
भील भीलनी
हंस हंसनी
मोरमोरनी
ऊँटऊँटनी
चोरचोरनी
हाथीहाथीनी

6. कुछ शब्द स्वतन्त्र रूप से स्त्री-पुरुष के जोड़े होते है। यह स्वतन्त्र रूप से स्त्रीलिंग या पुलिंग शब्द होते है।

जैसे :-

माँबाप
मर्दऔरत
पुत्रकन्या
राजारानी
भाईबहन
पुरुषस्त्री
गायबैल
वरवधू
साहबमेम
मातापिता
फूफाबूआ
सम्राटसम्राज्ञी
बिलावबिल्ली
बेटापुतोहू

7. अ/आ को ई करके स्त्रीलिंग बनाया जाता हैं।

जैसे :-

बेटाबेटी
कबूतरकबूतरी
देवदेवी
कालाकाली
दासदासी
पोतापोती
लड़कालड़की

8. शब्द के अंत में ‘इका’ जोड़कर स्त्रीलिंग बनाया जाता हैं।

जैसे :-

अध्यापकअध्यापिका
संपादकसंपादिका
गायकगायिका
पाठकपाठिका
पत्रपत्रिका
चालकचालिका

9. शब्द के अंत में ‘इन’ जोड़कर स्त्रीलिंग बनाया जाता हैं।

जैसे :-

सुनारसुनारिन
साँपसाँपिन
बाघबाघिन
कुम्हारकुम्हारिन
दर्जीदर्जिन
नातीनातिन

10. शब्द के अंत में ‘आइन’ जोड़कर स्त्रीलिंग बनाया जाता हैं।

जैसे :-

चौधरीचौधराइन
बाबूबबुआइन
पंडितपंडिताइन
हलवाईहलवाइन
गुरुगुरुआइन

11. कुछ पुल्लिंग शब्दों के साथ ‘मादा’ लगाकर स्त्रीलिंग बनाए जाते हैं।

जैसे :-

तोतामादा तोता
खरगोशमादा खरगोश
मच्छरमादा मच्छर
जिराफमादा जिराफ

12. शब्द के अंत में ‘इनी’ जोड़कर भी कुछ स्त्रीलिंग शब्द बनाए जाते हैं।

जैसे :-

तपस्वीतपस्विनी
स्वामीस्वामिनी
मनस्वीमनस्विनी
अभिमानअभिमानिनी
दंडीदंडिनी
संन्यासीसंन्यासिनी

पुलिंग शब्दों की सूची और उनका वाक्य-प्रयोग 

पुलिंग शब्द वाक्य-प्रयोग 
प्राणउसके प्राण उड़ गये।
अपराधउनका अपराध क्षमा के योग्य है।
आईनाआईना टूट गया।
कंबलकंबल मोटा है।
कुआँकुआँ गहरा है।
गिरगिटगिरगिट रंग बदलता है।
जख्मजख्म हरा हो गया।
जेलयह पटना का जेल है।
टिकटयह रेल का टिकट है।
तीरहाथ से तीर छूट गया।
पहियापहिया टूट गया।
मोतीमोती चमक रहा है।
रूमालरूमाल फट गया।
होशउनके होश उड़ गये।
दहीदही खट्टा है।
गीतवह गीत अच्छा है।
घीघी महँगा है।
आँसूउनके आँसू निकल पड़े।
कफनकफन छोटा है।
कीचड़कीचड़ सुख गया है।
तकियायह छोटू का तकिया है।
तौलियायह डी० सी० एम० का तौलिया है।
दागपान का दाग नहीं छूटता।
फर्जमेरे प्रति उनका क्या फर्ज है ?
मोममोम पिघल रहा है।
पानीपानी गंदा है।
क्रोधक्रोध मनुष्य को अंधा बना देता है।
चश्माचश्मा हमारी आँखों की रक्षा करता है।
चरित्रचरित्र चला जाता है, तो सब कुछ चला जाता है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको पुलिंग की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.