समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

इस पेज पर आप समूहवाचक संज्ञा की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने संज्ञा की पोस्ट शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को भी पढ़े।

चलिए आज हम समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता हैं, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे :- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि शब्द हमें किसी न किसी समूह का बोध कराते हैं।

जिस प्रकार पुस्तकालय पुस्तकों के एक समूह से बनता है उसी प्रकार टुकड़ी सैनिकों का एक समूह होता है। इसके अलावा गुच्छा हमें फलों के समूह के बारे में बताता है और भीड़ शब्द हमें लोगों के एक बड़े समूह के बारे में बताता हैं।

उदाहरण :-

  • क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘टीम’ शब्द से खिलाड़ियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं।

यहाँ दिए गए वाक्य में ‘दर्जन’ एक समूह का बोध करा रहा है, इसलिए यह समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेना हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सेना’ शब्द से जवानों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सेना’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरी पूरी कक्षा के विद्यार्थी घूमने जा रहे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘भीड़’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरे परिवार में आठ सदस्य हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘परिवार’ शब्द से सदस्यों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘परिवार’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • पुलिस ने चोरों की गाडी से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘जखीरा’ शब्द से हथियारों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘जखीरा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • कालेधन की बात चलते ही सभा में सन्नाटा छा गया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सभा’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मैंने जंगल में हिरणों का झूंड देखा।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द से हिरणों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘झुण्ड’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • आज मैंने अंगूरों का एक गुच्छा खाया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुच्छा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुच्छा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरी पूरी कक्षा में मुझे पहला स्थान प्राप्त हुआ।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द हमें एक समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।

  • मेरे भाषण की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मेरी प्रशंसा की।

दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से हमें एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।

  • हाथी हमेशा झुण्ड में चलते हैं।

इस वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द के द्वारा हमें हाथियों के एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • श्याम के गाना को सुनते ही देखते-देखते वहां भीड़ जमा हो गयी।

ऊपर दिए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द हैं एक समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।

FAQ

1. समूह वाचक संज्ञा के उदाहरण क्या है?


उत्तर:- भीड़, मेला, कक्षा, परिवार, झुंड, जखीरा, सेना, दल, गुच्छा आदि शब्द समूह वाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

2. समूह वाचक संज्ञा की परिभाषा क्या है?


उत्तर:- वह शब्द समूह जिसका उपयोग किसी वस्तु, व्यक्ति के समूह का बोध कराए समूह वाचक संज्ञा कहलाते हैं।

3. समूह वाचक संज्ञा कैसे पहचाने?


उत्तर:- जिन वाक्यों में ऐसे शब्द होते हैं जिनसे किसी समूह का पता चलता हैं वहां समूह वाचक संज्ञा होती है।

4. समूह वाचक संज्ञा का क्या उदाहरण है?

उत्तर:- समूहवाचक संज्ञा के दो अच्छे उदाहरण हैं “टीम” (Team) और “गवर्नमेंट” (Government), ये दोनों शब्द लोगों (आमतौर पर) के समूहों को दर्शाते हैं।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको समूहवाचक संज्ञा की जानकारी पसंद आयी होगीं।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.