इस पेज पर आप एकवचन की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने पद्य काव्य की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम एकवचन की समस्त जानाकारी को पढ़ते और समझते हैं।
एकवचन किसे कहते हैं
जिस शब्द के कारण हमें किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।
जैसे : लड़का, लडकी, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, पिता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी, बन्दर, मोर, बेटी, घोडा, नदी, कमरा, घड़ी, घर, पर्वत, मैं, वह, यह, रुपया, बकरी, गाड़ी, माली, अध्यापक, केला, चिड़िया, संतरा, गमला, तोता, चूहा इत्यादि।
एकवचन के नियम
एकवचन के कुछ नियम इस प्रकार है।
1. सम्मान देने के लिए एकवचन व्यक्तिवाचक संज्ञा को बहुवचन में ही प्रयोग कर दिया जाता है।
जैसे :-
- गांधीजी चंपारन आये थे।
- शास्त्रीजी बहुत ही सरल स्वभाव के थे।
- गुरूजी आज नहीं आये।
- पापाजी कल कलकत्ता जायेंगे।
- गांधीजी छुआछुत के विरोधी थे।
- श्री रामचन्द्र जी वीर थे।
2. एकवचन और बहुवचन का प्रयोग संबंध को दिखाने के लिए एक समान रूप से किया जाता है।
जैसे :- नाना, मामी, ताई, ताऊ, नानी, मामा, चाचा, चाची, दादा, दादी इत्यादि।
3. द्रव्य का बोध कराने वाले द्र्व्यसूचक संज्ञाओं का प्रयोग केवल एकवचन में ही होता है।
जैसे :- तेल, घी, पानी, दूध, दही, लस्सी, रायता इत्यादि।
4. वचन में पुल्लिंग के ईकारांत, उकारांत और ऊकारांत शब्दों का प्रयोग दोनों वचनों में एक समान रूप से किया जाता है।
जैसे :-
- एक मुनि – दस मुनि
- एक डाकू – दस डाकू
- एक आदमी – दस आदमी इत्यादि।
5. कभी कभी कुछ जगहों पर बडप्पन दिखाने के लिए वह और मैं की जगह पर वे और हम का प्रयोग किया जाता हैं।
जैसे :-
- मालिक ने नौकर से कहा कि हम मीटिंग में जा रहे हैं।
- जब गुरूजी घर आये तो वे बहुत खुश थे।
- हमे याद नहीं हमने ऐसा कहा था।
6. कभी कभी अच्छा व्यवहार दिखाने के लिए तुम की जगह पर आप का प्रयोग किया जाता है।
जैसे :-
- तुम कहाँ पर गये थे या आप कहां गए थे?
7. एक वचन में जातिवाचक संज्ञा का प्रयोग किया जाता है।
जैसे :-
- कुत्ता भौंक रहा है।
- शेर जंगल का राजा है।
8. धातुओं का बोध कराने वाली संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में ही होता है।
जैसे :- सोना, चाँदी, धन इत्यादि।
उदहारण :
- सोना बहुत महँगा है।
- चाँदी सस्ती है।
- उसके पास बहुत धन है।
9. गुण वाचक और भाववाचक दोनों संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में किया जाता है।
जैसे :-
- मैं उसके धोके से ग्रस्त हूँ।
- डॉ राजेन्द्र प्रसाद की सज्जनता पर सभी मोहित थे।
- मैं आपकी विवशता को जानता हूँ।
10. सिर्फ एकवचन में हर, प्रत्येक और हर एक का प्रयोग किया जाता है।
जैसे :-
- हर एक कुआँ का पानी मीठा नही होता।
- प्रत्येक व्यक्ति यही कहेगा।
- हर इन्सान इस सच को जानता है।
11. समूहवाचक संज्ञा का प्रयोग केवल एकवचन में ही किया जाता है।
जैसे :-
- इस देश की ज्यादातर जनता अनपढ़ है।
- लंगूरों की एक टोली ने बहुत उत्पात मचा रखा है।
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम इस प्रकार हैं।
1. बहुवचन बनाने के लिए आकारान्त के पुल्लिंग शब्दों में आ की जगह पर ए लगा दिया जाता है।
जैसे :-
| जूता | जूते |
| तारा | तारे |
| लड़का | लडके |
| घोडा | घोड़े |
| बेटा | बेटे |
| मुर्गा | मुर्गे |
| कपड़ा | कपड़े |
| गधा | गधे |
| कौआ | कौए |
| केला | केले |
| पेडा | पेडे |
| कुत्ता | कुत्ते |
| कमरा | कमरे |
2. बहुवचन बनाने के लिए अकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों में अ की जगह पर ऐं लगा दिया जाता है।
जैसे :-
| कलम | कलमें |
| बात | बातें |
| रात | रातें |
| आँख | आँखें |
| पुस्तक | पुस्तकें |
| किताब | किताबें |
| गाय | गायें |
| बहन | बहनें |
| झील | झीलें |
| सडक | सडकें |
| दवात | दवातें |
3. बहुवचन बनाने के लिए आकारान्त के स्त्रीलिंग शब्दों में आ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है।
जैसे :-
| कविता | कविताएँ |
| लता | लताएँ |
| अध्यापिका | अध्यापिकाएँ |
| कन्या | कन्याएँ |
| माता | माताएँ |
| भुजा | भुजाएँ |
| पत्रिका | पत्रिकाएँ |
| शाखा | शाखाएँ |
| कामना | कामनाएँ |
| कथा | कथाएँ |
| कला | कलाएँ |
| दवा | दवाएँ |
4. बहुवचन बनाने के लिए स्त्रीलिंग के शब्दों में या, इ की जगह पर याँ लगा दिया जाता है।
जैसे :-
| बिंदिया | बिंदियाँ |
| चिड़िया | चिड़ियाँ |
| डिबिया | डिबियाँ |
| गुडिया | गुड़ियाँ |
| चुहिया | चुहियाँ |
| बुढिया | बुढियाँ |
| लुटिया | लुटियाँ |
| गैया | गैयाँ |
| कुतिया | कुतियाँ |
| राशि | राशियाँ |
| रीति | रीतियाँ |
| तिथि | तिथियाँ आदि। |
5. बहुवचन बनाने के लिए इकारांत और ईकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में याँ लगाकर ई को इ कर दिया जाता है।
जैसे :-
| नीति | नीतियाँ |
| नारी | नारियाँ |
| गति | गतियाँ |
| थाली | थालियाँ |
| रीति | रीतियाँ |
| नदी | नदियाँ |
| लडकी | लडकियाँ |
| घुड़की | घुड़कियाँ |
| चुटकी | चुटकियाँ |
| टोपी | टोपियाँ |
| रानी | रानियाँ |
| रीति | रीतियाँ |
| थाली | थालियाँ |
| कली | कलियाँ |
| बुद्धि | बुद्धियाँ |
| सखी | सखियाँ |
6. बहुवचन बनाने के लिए उ, ऊ, आ, अ, इ, ई और औ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है और ऊ को उ में बदल दिया जाता है।
जैसे :-
| नीति | नीतियाँ |
| नारी | नारियाँ |
| गति | गतियाँ |
| थाली | थालियाँ |
| रीति | रीतियाँ |
| नदी | नदियाँ |
| लडकी | लडकियाँ |
| घुड़की | घुड़कियाँ |
| चुटकी | चुटकियाँ |
| टोपी | टोपियाँ |
| रानी | रानियाँ |
| रीति | रीतियाँ |
| थाली | थालियाँ |
| कली | कलियाँ |
| बुद्धि | बुद्धियाँ |
| सखी | सखियाँ |
7. बहुवचन बनाने के लिए दल, वृंद, वर्ग, जन, लोग, गण आदि शब्दों को अंत में जोड़ा जाता है।
जैसे :-
| साधु | साधुलोग |
| बालक | बालकगण |
| अध्यापक | अध्यापकवृंद |
| मित्र | मित्रवर्ग |
| विद्यार्थी | विद्यार्थीगण |
| सेना | सेनादल |
| आप | आपलोग |
| गुरु | गुरुजन |
| श्रोता | श्रोताजन |
| गरीब | गरीबलोग |
| पाठक | पाठकगण |
| अधिकारी | अधिकारीवर्ग |
| स्त्री | स्त्रीजन |
| नारी | नारीवृंद |
| दर्शक | दर्शकगण |
| वृद्ध | वृद्धजन |
| व्यापारी | व्यापारीगण |
| सुधी | सुधिजन |
8. बहुवचन बनाने के लिए शब्दों को दो बार प्रयोग किया जाता है।
जैसे :-
| भाई | भाई -भाई |
| बहन | बहन-बहन |
| गॉंव | गाँव -गाँव |
| घर | घर -घर |
| शहर | शहर -शहर |
9. बहुवचन बनाने के लिए हिंदी की उकारांत, ऊकारांत, अकारांत और औकरांत में पीछे ओं जोड़ दिया जाता है। ओं जोड़ने के बाद ऊ को उ में बदल दिया जाता है।
जैसे :-
| लता | लताओं |
| साधु | साधुओं |
| वधू | वधुओं |
| घर | घरों |
| जौ | जौओं |
| दवा | दवाओं |
10. बहुवचन बनाने के लिए इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं के पीछे यों जोड़ दिया जाता है और ई को इ में बदल दिया जाता है।
जैसे :-
| मुनि | मुनियों |
| गली | गलियों |
| नदी | नदियों |
| साड़ी | साड़ियों |
| श्रीमती | श्रीमतियों |
| गाड़ी | गाड़ियों |
| झाड़ी | झाड़ियों |
ध्यान देने योग्य
कुछ शब्द सदैव एकवचन में ही रहते हैं।
जैसे :-
| राजा | राजा |
| नेता | नेता |
| पिता | पिता |
| चाचा | चाचा |
| क्षमा | क्षमा |
| प्रेम | प्रेम |
| बाजार | बाजार |
| दादा | दादा |
| जल | जल |
| गिरी | गिरी |
| योद्धा | योद्धा |
| फल | फल |
| पानी | पानी |
| क्रोध | क्रोध |
| फूल | फूल |
| छात्र | छात्र |
एकवचन से संबंधित प्रश्न उत्तर
Q.1 नीचे दिए गए शब्दों को एकवचन से बहुवचन में बदलें?
| एकवचन | बहुवचन |
|---|---|
| पत्ता | पत्ते |
| बच्चा | बच्चे |
| बेटा | बेटे |
| कपड़ा | कपड़े |
| लड़का | लडके |
| बात | बातें |
| आँख | आँखें |
| पुस्तक | पुस्तकें |
| किताब | किताबें |
| रुपया | रुपए |
| तिनका | तिनके |
| भेड़ | भेड़ें |
| बहन | बहनें |
| घोडा | घोड़े |
| तस्वीर | तस्वीरें |
| कक्षा | कक्षाएँ |
| ऋतु | ऋतुएँ |
| कमरा | कमरे |
| भाषा | भाषाएँ |
| सेना | सेनाएँ |
| अध्यापिका | अध्यापिकाएँ |
| कविता | कविताएँ |
| वस्तु | वस्तुएँ |
| लता | लताएँ |
| बुढिया | बुढियां |
| चिड़िया | चिड़ियाँ |
| चुहिया | चुहियाँ |
| गुडिया | गुड़ियाँ |
| कहानी | कहानियाँ |
| घड़ी | घड़ियाँ |
| कुर्सी | कुर्सियां |
| हड्डी | हड्डियाँ |
| मिठाई | मिठाइयाँ |
| दवाई | दवाईयाँ |
| अलमारी | अलमारियाँ |
| छुट्टी | छुट्टियाँ |
| कवि | कविगण |
| गुरु | गुरुजन आदि। |
Q.2 नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित किए गए शब्दों के वचन लिखें?
1. बालिकाएं खेलने जा रही है।
उत्तर : बहुवचन
2. घोड़ा दौड़ रहा है।
उत्तर : एकवचन
3. आप क्यों आ जा रहे हैं।
उत्तर : एकवचन
4. हरेक लड़का पढ़ रहा है।
उत्तर : एकवचन
5. उसके पास काफी अधिक सोना है।
उत्तर : एकवचन
| जरूर पढ़िए : | ||
| स्वर | शब्द | विराम चिन्ह |
| व्यंजन | वाक्य | वर्ण की परिभाषा |
उम्मीद हैं आपको एकवचन की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।
Helpful and interesting
Thank you for the feedback.