उपवाक्य की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

इस पोस्ट में आप उपवाक्य के बारे में समस्त जानकारी पढ़ेंगे तो पोस्ट को पुरा जरूर पढ़ें।

पिछले पोस्ट में हमने स्त्रीलिंग से संबंधित जानकारी शेयर की है तो उसे भी जरूर पढ़ें।

चलिए आज हम उपवाक्य की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

उपवाक्य किसे कहते हैं

उपवाक्य वाक्य का अंश होता है जिसमें उद्देश्य और विधेय होते हैं। अतः पदों का ऐसा समूह जिसका अपना अर्थ हो, जो सामान्यतः एक वाक्य का भाग हो तथा जिसमें उद्देश्य एवं विधेय सम्मिलित हो, उपवाक्य कहलाता है।

उपवाक्य के प्रकार

उपवाक्य के मुख्यतः दो प्रकार होते हैं।

  • प्रधान उपवाक्य
  • आश्रित उपवाक्य

1. प्रधान उपवाक्य

जो उपवाक्य वाक्य से अलग होकर भी पूरा अर्थ प्रकट करें उसे प्रधान उपवाक्य कहते है।

2. आश्रित उपवाक्य

जो उपवाक्य मुख्य वाक्य के बिना पूरा अर्थ ना दे उसे आश्रित उपवाक्य कहते हैं।

उदाहरण :-

  • यदि बस आ जाए तो मैं चलूंगा।

उपर दिए गए वाक्य में तो मैं चलूंगा प्रधान उपवाक्य है तथा यदि बस आ जाए आश्रित उपवाक्य है।

आश्रित उपवाक्य के प्रकार

आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं।

(i). संज्ञा उपवाक्य

जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया के कर्ता, कर्म अथवा क्रिया पूरक के रूप में प्रयोग हो, उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं। संज्ञा उपवाक्य के आरंभ में कि शब्द होता है।

जैसे :

  • मैं नहीं जानता कि वह कहां है।
  • मां ने बचपन में ही घोषित कर दिया कि मेरा लड़का डॉक्टर बनेगा।

ऊपर दिए गए वाक्यों में “वह कहां है” और “मेरा लड़का डॉक्टर बनेगा” संज्ञा उपवाक्य है।

(ii). विशेषण उपवाक्य

जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य के संज्ञा पद की विशेषता बतलाता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें जो, जिसे, जैसा, जितना आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

जैसे :

  • वह लड़का जो कल रोया था आज नहीं आया है।
  • वह फल कहां है जिनको आप लाए थे।

ऊपर दिए गए वाक्यों में “जो कल रोया था” और “जिनको आप लाए थे” विशेषण उपवाक्य है।

(iii). क्रिया विशेषण उपवाक्य

जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताता है, उसे क्रिया विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें जब, जहां, जिधर, ज्यों आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

जैसे :

  • जब आग लगती है तभी धुआं उठता है।
  • जब कोई गलती करता है तभी उसे इसकी सजा मिलती है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में “जब आग लगती है” और “जब कोई गलती करता है” क्रिया विशेषण उपवाक्य है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको उपवाक्य की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.