इस पेज पर आप अव्ययीभाव समास की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।
पिछले पेज पर हमने संधि की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम अव्ययीभाव समास की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।
अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं
इस समास में पहला या पूर्व पद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है। अव्यय के संयोग से समस्त पद भी अव्यय बन जाता है। इसमें पूर्व पद प्रधान होता है।
ऐसा पद जिसमें समस्त पद में कोई एक पद अव्यय या उपसर्ग हो तथा कोई दूसरा पद संज्ञा हो उसे अव्ययीभाव समास कहते है।
अव्ययीभाव समास के पहले पद में अनु, आ, प्रति, यथा, भर, हर आदि आते है
अव्ययीभाव समास के नियम
अव्ययीभाव समास के उदाहरण निम्नानुसार हैं।
1. नीचे दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि प्रथम पद में ‘अन’ शब्द हैं जो कि अव्यय हैं एवं समास होने पर ‘के’ चिन्ह का लोप हो रहा है।
| अनजाने | बिना जाने |
2. नीचे दिए गए उदाहरणों में यथा शब्द का प्रयोग किया जा रहा है जो अव्यय हैं एवं जब ये शब्द के साथ जुड़ते हैं तो उन्हें भी अव्यय बना देते हैं।
इन अव्ययों का अर्थ ही प्रधान होता है। इन समास में पूर्वपद प्रधान है। अतः यह अव्ययीभाव समास के अंतर्गत आयेंगे।
| यथारुचि | रूचि के अनुसार |
| यथासमय | समय के अनुसार |
| यथानाम | नाम के अनुसार |
| यथाक्रम | क्रम के अनुसार |
| यथामति | मति के अनुसार |
| यथाशक्ति | शक्ति के अनुसार |
| यथाविधि | विधि के अनुसार |
3. नीचे दिए गए उदाहरणों में जैसा कि आपने देखा कि सभी समस्त्पदों में पूर्व प्रधान हैं एवं ‘प्रति’, ‘आ’ एवं ‘नि’ आदि शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जो कि अव्यय हैं।
| प्रत्येक | हर एक |
| प्रतिपल | पल-पल |
| प्रतिवर्ष | प्रत्येक वर्ष |
| प्रतिसप्ताह | प्रत्येक सप्ताह |
| प्रतिमास | प्रत्येक मास |
| प्रतिदिन | दिन-दिन |
| प्रत्यक्ष | आँखों के सामने |
| प्रत्यंग | अंग-अंग |
| आमरण | मृत्यु तक |
| आजीवन | जीवन भर |
| आसमुद्र | समुद्र तक |
| आपादमस्तक | पाद ( पैर) से मस्तक तक |
| आजन्म | जन्म से लेकर |
| आमरण | मरने तक |
| आरक्षण | रक्षित किया हुआ |
| निडर | बिना डर के |
| निसंदेह | संदेश रहित |
| निधड़क | बिना धड़क के |
| निर्भय | बिना डर के |
4. नीचे दिए गए उदाहरणों में जैसा की आप देख सकते हैं यहां हर उदाहरण में पूर्वपद का अर्थ ही प्रधान है।
इन सभी शब्दों में पूर्वपद में हर शब्द का प्रयोग किया जा रहा है जोकि अव्यय हैं। जब ये अव्यय अन्य शब्दों के साथ मिलते हैं तो परिणाम स्वरुप समस्त पद को ही अव्यय बना देते हैं।
| हरघडी | घडी-घडी |
| हाथों हाथ | एक हाथ से दुसरे हाथ |
| सहसा | एक दम से |
5. जैसा की आप नीचे दिए गए उदाहरणों में देख सकते हैं यहां हर एक शब्द में पूर्व पद एक अव्यय है। अव्यय होने के बाद भी पूर्वपद का अर्थ ही प्रधान है।
इन सभी शब्दों में पूर्वपद में अ, बे, ब, आदि अव्ययों का प्रयोग किया गया है जोकि अव्यय हैं। जब ये अव्यय अन्य शब्दों के साथ मिलते हैं तो ये समस्त पद को ही अव्यय बना देते हैं।
| अकारण | बिना कारण के |
| अप्रत्यक्ष | आंख के पीछे |
| अध्यात्म | आत्मा से सम्बंधित |
| बेनाम | बिना नाम के |
| बेरहम | बिना रहम के |
| बकायदा | कायदे के साथ |
| बेकाम | बिना काम का |
| बेखटके | बिना खटके |
| धड़ाधड़ | जल्दी से |
| बेशक | बिना शक के |
| बेलगाम | लगाम के बिना |
अव्ययीभाव समास के कुछ अन्य उदाहरण
| भरपूर | पूरा भर के |
| भरपेट | पेट भर कर |
| रातभर | पूरी रात |
| रातोंरात | रात ही रात में |
जरूर पढ़िए :-
उम्मीद हैं आपको अव्ययीभाव समास की जानकरी पसंद आयी होगी।
यदि आपको अव्ययीभाव समास की जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
