अव्ययीभाव समास की परिभाषा, नियम और उदाहरण

इस पेज पर आप अव्ययीभाव समास की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

पिछले पेज पर हमने संधि की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम अव्ययीभाव समास की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

अव्ययीभाव समास की परिभाषा

इस समास में पहला या पूर्वपद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है। अव्यय के संयोग से समस्तपद भी अव्यय बन जाता है। इसमें पूर्वपद प्रधान होता है।

ऐसा पद जिसमे समस्त पद में कोई एक पद अव्यय या उपसर्ग हो तथा कोई दूसरा पद संज्ञा हो उसे अव्ययीभाव समास कहते है।

अव्ययीभाव समास के पहले पद में अनु, आ, प्रति, यथा, भर, हर आदि आते है

अव्ययीभाव समास के नियम

अव्ययीभाव समास के उदाहरण निम्नानुसार हैं।

1. नीचे दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि प्रथम पद में ‘अन’ शब्द हैं जो कि अव्यय हैं एवं समास होने पर ‘के’ चिन्ह का लोप हो रहा है।

अनजानेबिना जाने

2. नीचे दिए गए उदाहरणों में यथा शब्द का प्रयोग किया जा रहा है जो अव्यय हैं एवं जब ये शब्द के साथ जुड़ते हैं तो उन्हें भी अव्यय बना देते हैं।

इन अव्ययों का अर्थ ही प्रधान होता है। इन समास में पूर्वपद प्रधान है। अतः यह अव्ययीभाव समास के अंतर्गत आयेंगे।

यथारुचिरूचि के अनुसार
यथासमयसमय के अनुसार
यथानामनाम के अनुसार
यथाक्रमक्रम के अनुसार
यथामतिमति के अनुसार
यथाशक्तिशक्ति के अनुसार
यथाविधिविधि के अनुसार

3. नीचे दिए गए उदाहरणों में जैसा कि आपने देखा कि सभी समस्त्पदों में पूर्व प्रधान हैं एवं ‘प्रति’, ‘आ’ एवं ‘नि’ आदि शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जो कि अव्यय हैं।

प्रत्येकहर एक
प्रतिपलपल-पल
प्रतिवर्षप्रत्येक वर्ष
प्रतिसप्ताहप्रत्येक सप्ताह
प्रतिमासप्रत्येक मास
प्रतिदिनदिन-दिन
प्रत्यक्षआँखों के सामने
प्रत्यंगअंग-अंग
आमरणमृत्यु तक
आजीवनजीवन भर
आसमुद्रसमुद्र तक
आपादमस्तकपाद ( पैर) से मस्तक तक
आजन्मजन्म से लेकर
आमरणमरने तक
आरक्षणरक्षित किया हुआ
निडरबिना डर के
निसंदेहसंदेश रहित
निधड़कबिना धड़क के
निर्भयबिना डर के

4. नीचे दिए गए उदाहरणों में जैसा की आप देख सकते हैं यहां हर उदाहरण में पूर्वपद का अर्थ ही प्रधान है।

इन सभी शब्दों में पूर्वपद में हर शब्द का प्रयोग किया जा रहा है जोकि अव्यय हैं। जब ये अव्यय अन्य शब्दों के साथ मिलते हैं तो परिणाम स्वरुप समस्त पद को ही अव्यय बना देते हैं।

हरघडीघडी-घडी
हाथों हाथएक हाथ से दुसरे हाथ
सहसाएक दम से

5. जैसा की आप नीचे दिए गए उदाहरणों में देख सकते हैं यहां हर एक शब्द में पूर्व पद एक अव्यय है। अव्यय होने के बाद भी पूर्वपद का अर्थ ही प्रधान है।

इन सभी शब्दों में पूर्वपद में अ, बे, ब, आदि अव्ययों का प्रयोग किया गया है जोकि अव्यय हैं। जब ये अव्यय अन्य शब्दों के साथ मिलते हैं तो ये समस्त पद को ही अव्यय बना देते हैं।

अकारणबिना कारण के
अप्रत्यक्षआंख के पीछे
अध्यात्मआत्मा से सम्बंधित
बेनामबिना नाम के
बेरहमबिना रहम के
बकायदाकायदे के साथ
बेकामबिना काम का
बेखटकेबिना खटके
धड़ाधड़जल्दी से
बेशकबिना शक के
बेलगामलगाम के बिना

अव्ययीभाव समास के कुछ अन्य उदाहरण 

भरपूरपूरा भर के
भरपेटपेट भर कर
रातभरपूरी रात
रातोंरातरात ही रात में

जरूर पढ़िए :-

उम्मीद हैं आपको अव्ययीभाव समास की जानकरी पसंद आयी होगी।

यदि आपको अव्ययीभाव समास की जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.