इस पेज पर हम नामधातु क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने वर्ण की परिभाषा की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम नामधातु क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।
नामधातु क्रिया क्या हैं
क्रिया को छोड़कर संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण से मिलकर बने संयुक्त क्रिया को नामधातु कहते हैं। यह धातुओं के नाम से बने होते हैं इसलिए इन्हें नामधातु कहते हैं।
जैसे :-
- हाथ से हथियाना
- अपना से अपनाना
- लज्जा से लजाना
- बात से बतियाना
- शर्म से शरमाना
- दुख से दुखना
- चिकना से चिकनाना
- लाठी से लठियाना
- लात से लतियाना
- बिलग से बिलगाना
- स्वीकार से स्वीकारना
- धिक्कार से धिक्कारना
- उद्धार से उद्धारना
- झूठ से झुठलाना
- टक्कर से टकराना
- लालच से ललचाना
- गरम से गरमाना
- अपना से अपनाना
- कटना से कटवाना
- गिरना से गिरवाना
- लड़ना से लड़वाना
- उठना से उठवाना
- जगना से जगाना
- दोहरा से दोहराना
वाक्य उदाहरण :-
- लुटेरों ने जमीन हथिया ली।
- उन्होंने अपनी बहु को अपना लिया।
- मैं गलती से आपसे टकरा गई।
- राम समोसे देखकर ललचा गया।
संज्ञा से बनाए कुछ नामधातु
| संज्ञा | नामधातु |
|---|---|
| शर्म | शर्माना |
| लोभ | लुभाना |
| बात | बतियाना |
| झूठ | झुठलाना |
| लात | लतियाना |
| दुःख | दुखियाना |
| हाथ | हथियाना |
| फ़िल्म | फ़िल्माना |
सर्वनाम से बने नामधातु
| सर्वनाम | नामधातु |
|---|---|
| अपना | अपनापन |
| पराया | परायापन |
विशेषण से बने नामधातु
| विशेषण | नामधातु |
|---|---|
| साठ | सठियाना |
| तोतला | तुतलाना |
| नरम | नरमाना |
| गरम | गरमाना |
| लज्जा | लजाना |
| लालच | ललचाना |
| फिल्म | फिल्माना |
| चिकना | चिकनाना |
| लँगड़ा | लँगड़ाना |
| साठ | सठियाना |
अनुकरणवाची से बने नामधातु
| अनुकरणवाची शब्द | नामधातु |
|---|---|
| थप-थप | थपथपाना |
| थर- थर | थरथराना |
| कँप-कँप | कंपकंपाना |
| टन-टन | टनटनाना |
| बड़-बड़ | बड़बड़ाना |
| खट-खट | खटखटाना |
जरूर पढ़िए :
उम्मीद हैं आपको नामधातु क्रिया की यह पोस्ट पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।
यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित कुछ प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछें धन्यवाद।