Site icon Easy Hindi Vyakaran

सन्देह अलंकार की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

sandeh alankar

इस पेज पर आप सन्देह अलंकार की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने शब्दालंकार की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम सन्देह अलंकार की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

सन्देह अलंकार किसे कहते हैं

जब उपमेय और उपमान में समानता देखकर यह तय नहीं हो पाता है कि उपमान वास्तव में उपमेय है या नहीं। जब यह दुविधा बनती है, तब वहां संदेह अलंकार होता है।

अथार्त जहाँ पर किसी व्यक्ति या वस्तु को देखकर संशय बना रहे वहाँ पर संदेह अलंकार होता है। यह अलंकार उभयालंकार का भी एक अंग है।

इस अलंकार में तीन बातों का होना आवश्यक होता है।

1. विषय का अनिश्चित ज्ञान। 

2. यह अनिश्चित समानता पर निर्भर हो। 

3. अनिश्चय का चमत्कारपूर्ण वर्णन हो।

उदाहरण :-

1. यह काया है या शेष उसी की छाया,
क्षण भर उनकी कुछ नहीं समझ में आया।

ऊपर दिए गए वाक्य में बताया गया हैं कि दुबली-पतली उर्मिला को देख कर लक्ष्मण यह तय नहीं कर पाए कि यह उर्मिला की काया है या उसका शरीर। यहाँ सन्देह उत्पन्न हुआ है।

जरूर पढ़िए :
अनुप्रास अलंकारपुनरुक्ति अलंकारवक्रोक्ति अलंकार
यमक अलंकारविप्सा अलंकारश्लेष अलंकार

उम्मीद हैं आपको सन्देह अलंकार की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Exit mobile version