इस पेज पर आप द्रव्यवाचक संज्ञा की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने संज्ञा की पोस्ट शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को भी पढ़े।
चलिए आज हम द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा
जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं उन शब्दों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
द्रव्यवाचक संख्याओं को ढेर के रूप में नापा या तोला जाता हैं। ये अगणनीय हैं।
- गैसीय पदार्थों के नाम – हवा, ऑक्सीजन, कार्बनडाई ऑक्ससाइड, धुआँ, नाइट्रोजन, हीलियम इत्यादि।
- पदार्थों के नाम – दूध, तेल, घी, पानी, दही, जूस, डीजल, पेट्रोल आदि।
- धातुओं के नाम – हिरा, चाँदी, सोना, चाँदी, पीतल, प्लेटिनम, ताँबा इत्यादि।
जैसे :- पानी, तेल, घी, सोना, चांदी, हीरा, लोहा, कोयला, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं जिन्हे संख्याओं में गिना नहीं जाता बल्कि इन्हें तोला या फिर नापा जाता हैं।
उदाहरण :- हम कभी एक चीनी या दो चीनी नहीं बोलते बल्कि एक किलो चीनी या दो किलो चीनी बोलते हैं। हम कभी भी एक लोहा या दस लोहा नहीं बोलते बल्कि लोहे को नापने का प्रमाण अलग होता है जिसे किलो में या टन में नापा जाता हैं।
उदाहरण :-
- हमें रोज सुबह पानी पीना चाहिए।
इस वाक्य में पानी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है अतः पानी एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- मैं रोजाना घी खाता हूँ।
इस वाक्य में घी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है अतः घी एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- बाजार से फल लेकर आओ।
इस वाक्य में फल शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रह है अतः फल एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- हमें स्वस्थ रहने के लिए घी खाना चाहिए।
ऊपर दिए गए वाक्य में घी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है अतः घी एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- मुझे सोने का हार खरीदना है।
ऊपर दिए गए वाक्य में सोना शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है अतः सोना एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- मुझे हीरे के आभूषण पसंद हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में हीरा शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः हीरा एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- लोहा बहुत कठोर पदार्थ हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में लोहा शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः लोहा एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- कोयले का रंग काला होता हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में कोयला शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः कोयला एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- मुझे दूध पीना बहुत पसंद हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में दूध शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः दूध एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- मीठे व्यंजनों में चीनी इस्तेमाल की जाती हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में चीनी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः चीनी एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- इस बार गेहूँ की फसल बहुत अच्छी हुई।
ऊपर दिए गए वाक्य में गेहूँ शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः गेंहू एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- आम को फलों का राजा कहा जाता हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में आम शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः फल एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- सबसे महंगा हीरा कोहनूर हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में हीरा शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः हीरा एक द्रव्य वाचक संज्ञा हैं।
- मुझे चांदी के आभूषण पहनना पसंद हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य में चाँदी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः चाँदी एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- मुझे लड्डू बहुत पसंद हैं।
इस उदाहरण वाक्य में लड्डू द्रव्यवाचक संज्ञा है, क्योंकि यह किसी ठोस वस्तु का बोध करा रहा हैं।
- अपनी चाय में स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं।
इस वाक्य में चाय एवं चीनी को संख्याओं में नहीं माप सकते हैं बल्कि इनका उल्लेख हम किलो या लीटर में करते हैं।
ऊपर दिए गए उदाहरणों से हम यह समझ सकते हैं की द्रव्य वाचक संज्ञा वाले वाक्यों के लिए एक ऐसा पदार्थ होना जरूरी हैं जिसे हम संख्या में नहीं माप सकते हैं।
जरूर पढ़िए :
उम्मीद हैं आपको द्रव्य वाचक संज्ञा की जानकारी पसंद आयी होगीं।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।