Site icon Easy Hindi Vyakaran

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा, प्रयोग और उदाहरण

nij vachak sarvanam

इस पेज पर आप निजवाचक सर्वनाम की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वाक्य की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम निजवाचक सर्वनाम की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं

निज शब्द का अर्थ होता है अपना और वाचक का अर्थ बोध होता है। अर्थात अपनेपन का बोध करने वाले सर्वनाम को निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

अथार्त जिन सर्वनामों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का बोध करने के लिए किया जाता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। 

जैसे :- हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय आदि।

वाक्य उदाहरण :-

ऊपर दिए गए वाक्य में अपना काम स्वयं करने की सलाह दी गई है अर्थात जो काम होगा वह स्वयं की सहायता से होगा।अतः यह एक निजवाचक सर्वनाम शब्द है।

इसी प्रकार,

निजवाचक सर्वनाम (आप) का प्रयोग अर्थों में

निजी वाचक सर्वनाम में आप का उपयोग :-

(क). आप को संज्ञा या सर्वनाम के निश्चय के लिए प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- तुम अपने आप ही स्कूल चले गए।

(ख). आप को दूसरे व्यक्तियों के निराकरण के लिए प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- उन्होंने मुझे रहने के लिए कहा था और आप चलते बने।

(ग). आप को सर्वसाधारण के अर्थ के लिए प्रयोग किया जाता है।

जैसे :- अपने से बड़ों का आदर करना संस्कार का प्रदर्शन करता है।

(घ). आप का प्रयोग अवधारण में कभी कभी ही जोडकर किया जाता है।

जैसे :- मैं यह कार्य स्वयं ही कर लूँगा।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको निजवाचक सर्वनाम की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Exit mobile version