कर्मवाच्य की परिभाषा, प्रयोग और इसके प्रकार

इस पेज पर आप कर्मवाच्य से संबंधित समस्त जानकारी पढ़ेंगे तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

पिछले पेज पर हमने कर्तृवाच्य से संबंधित जानकारी शेयर की है तो उसे भी जरूर पढ़िए।

चलिए आज हम कर्मवाच्य की परिभाषा, प्रयोग और इसके प्रकार की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते है।

कर्मवाच्य किसे कहते हैं

क्रिया के उस रूप को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। कर्मवाच्य में हमेशा सकर्मक क्रिया रहती है।

जैसे :- 

  • पुस्तक रवि से पढ़ी जाती है।
  • आम श्याम से खाया जाता है।
  • रोटी सीता से बनाई जाती हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में क्रिया कर्ता के अनुसार न बदलकर कर्म के अनुसार बदली हैं। 

यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि कर्ता के रहते हुए कर्मवाच्य का प्रयोग नहीं होता।

जैसे :-

‘मैं दूध पीता हूँ’ के स्थान पर ‘मुझसे दूध पीया जाता है’ लिखना गलत होगा। 

निषेध के अर्थ में यह लिखा जा सकता है की मुझसे दूध नहीं पिया जाता।

कर्मवाच्य का प्रयोग

निम्नलिखित स्थानों पर कर्मवाच्य वाक्यों का प्रयोग होता है।

1. जहां कर्ता का पता ना हो।

जैसे :-

  • पत्र भेजा गया।
  • फुटबॉल खेला गया।

2. जब कोई काम अचानक हो गया हो।

जैसे :-

  • कांच का गिलास टूट गया।
  • मेरा एक्सीडेंट हो गया।

3. जहां कर्ता को प्रकट नहीं करना हो।

जैसे :-

  • डाकू का पता लगाया जा रहा है।
  • घर की सफाई की जा रही है।

4. जहां कर्ता निश्चित नहीं हो।

जैसे :-

  • अपराधी को कल पेश किया जाए। 
  • रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

5. अशक्यता सूचित करने के लिए।

जैसे :-

  • अब दूध नहीं पिया जाता। 
  • अब सीढ़ी नहीं चढ़ा जाता।

कर्मवाच्य का परिवर्तन

1. कर्मवाच्य में कर्ता के बाद से या के द्वारा का प्रयोग किया जाता है।

जैसे :-

  • तुलसीदास द्वारा रामचरितमानस की रचना की गई। (कर्ता + द्वारा)
  • नौकर से ग्लास टूट गया। (कर्ता + से)

2. कर्मवाच्य में असमर्थता सूचक वाक्यों में ‘के द्वारा’ के स्थान पर ‘से’ का प्रयोग किया जाता है। ऐसा केवल नकारात्मक वाक्यों में किया जाता है।

जैसे :-

  • मुझसे अंग्रेजी नहीं बोली जाती।
  • मजदूर से या भाई पत्थर नहीं उठाया जाता।

कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में परिवर्तन

कर्मवाच्यकर्तृवाच्य
प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को छुट्टी दे दी गई।प्रधानाचार्य ने छात्रों को छुट्टी दे दी।
मजदूरों द्वारा डोली उठाई गई।मजदूरों ने डोली उठाई।
नानी द्वारा कहानी सुनाई जाती थी।नानी कहानी सुनाती थी।
लड़कों के द्वारा स्कूल साफ किया गया।लड़कों ने स्कूल साफ किया।
अध्यापक द्वारा हमें आज नया पाठ पढ़ाया गया।अध्यापक ने हमें आज नया पाठ पढ़ाया।
आज हमें व्याकरण पढ़ाया गया।आज हमने व्याकरण पढ़ा।
लड़कों के द्वारा आंगन में सोया जा रहा है।लड़के आंगन में सो रहे हैं।
पुलिस द्वारा कल रात में कई चोर पकड़े गए।पुलिस ने कल रात कई चोर पकड़े।
बाढ़ पीडितो की सहायता की लिए सरकार द्वारा करोड़ो रुपए खर्च किए गए।बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए।
बच्चो द्वारा में फूलदान में फूल लगाए जाएंगे।बच्चे फूलदान में फूल लगाएंगे।
जरूर पढ़िए :
स्वरशब्दविराम चिन्ह
व्यंजनवाक्यवर्ण की परिभाषा

उम्मीद हैं आपको कर्मवाच्य की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.