इस पेज पर आप विज्ञान के चमत्कार पर निबंध पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हम महात्मा गाँधी पर निबंध शेयर कर चुके है तो उस पोस्ट को भी जरूर पढ़े।
चलिए आज हम विज्ञान के चमत्कार पर निबंध पढ़ना शुरू करते हैं।
विज्ञान के चमत्कार पर निबंध
- प्रस्तावना
- शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
- अन्य क्षेत्रो में विज्ञान के चमत्कार
- विज्ञानं के चमत्कार के लाभ
- विज्ञान के चमत्कार की हानि
प्रस्तावना
विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसका सीमा तथा क्षेत्र दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है।
प्राकृतिक तथा किसी वस्तु या प्राणी का क्रमवद्ध ज्ञान, विज्ञान कहलाता है।
विज्ञान की सहायता से मानव प्रकृति और अंतरिक्ष दोनों पर विजय प्राप्त करता जा रहा है।
हम सभी जानते हैं, पानी का उबलना एक प्राकृतिक घटना है, पर पानी सदैव 100 डिग्री पर उबलता है तथा 0 डिग्री पर जमता है यह विज्ञान है।
शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
आज विज्ञान हमारी प्रगति और विकास का आधार बन चुका है। विज्ञान के बिना हम जीवन व्यतीत करने के बारे सोच भी नहीं सकते है।
आज पूरा विश्व हमारी पहुंच के अंदर है बस सोचने की देर है। पृथ्वी को नाप कर, समुद्र को लांघ कर इंसान ने आकाश की ऊंचाइयों को हासिल किया है।
आज विज्ञान ने हमें उन उपलब्धियों पर पहुंचा दिया है जिनके बारे मे कल्पना करना भी एक समय असंभव सा लगता था।
एक समय था जिन चीजों को हम कल्पना मात्र समझते थे आज वह आम सी हो गई है। यह सभी चीजें विज्ञान के द्वारा ही संभव हो पाई है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विभिन्न तरह के टेलीप्रिंटर, प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन जैसे आधुनिक मशीन की खोज विज्ञान ने की है। इन सभी उपकरणों की वजह से शिक्षा जगत को बहुत लाभ पहुंचा है।
आज हम एक जगह बैठे-बैठे विश्व के किसी भी कोने में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध द्वारा निर्मित उपकरणों की सहायता से विश्व दर्शन, दोस्त बना सकते हैं और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।
अन्य क्षेत्रो में विज्ञान के चमत्कार
कृषि के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
विज्ञान ने कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है विज्ञान ने उन्नत बीजों की खोज की है। ट्रैक्टर, विभिन्न प्रकार के सिंचाई मशीन इत्यादि उपकरणों की खोज करके, फसलों को बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है।
इससे मिट्टी की उर्वरता का विकास हुआ है। नए और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके कृषक खेती कर रहे है, इससे किसानों को लाभ हुआ है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने डेयरी व्यापार को विकसित करने में काफी योगदान दिया है।
चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
विज्ञान ने चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, टिटनेस, ह्रदय रोग, मधुमेह ( डायबिटीज) इत्यादि का इलाज़ भी आज विज्ञान के चमत्कार पर निबंध द्वारा संभव हो पाया है।
एक्स रे मशीन से लेकर कई मशीनो का उपयोग मरीज़ो के इलाज़ के लिए किया जाता है। आज अगर हमे अच्छा इलाज़ प्राप्त हो रहा है, तो यह विज्ञान की खोज के कारण हो पाया है।
विज्ञान ने कई घातक रोगों को दूर करने के लिए अच्छी दवाओं का आविष्कार किया है। विभिन्न प्रकार की सर्जरी जिनके द्वारा मनुष्य अपना चेहरा भी बदल सकता है, नयी आंखें लगा सकता है।
गर्मी से राहत मे विज्ञान के चमत्कार
विज्ञान ने अनेक प्रकार के उपकरण दिए है, जिससे हम घर और दफ्तर में बैठकर आराम से कार्य कर सकते है। एक बार बटन दबाया और पंखे की ठंडी हवा हमे गर्मी से राहत मिलना शुरू हो जाती है।
आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि निजी गाड़ियों में लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे है और साथ ही आज तो विज्ञान ने ऐसा आविस्कर किया है जिसकी सहायता से आप बैठे बैठे अपने लाइट, पानी, मोबाइल रिचार्ज, केबल रिचार्ज और भी कई प्रकार के कार्य आराम से एक जगह बैठकर कर सकते हैं।
आजकल शहरों में गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से वातानुकूलित यंत्र यानी एयर कंडीशनर का उपयोग लोग अपने घरों और दफ्तरों में कर रहे है।
अंतरिक्ष और चाँद की सैर
मनुष्य विज्ञान के चमत्कारों के कारण चाँद तक तो पहले ही पहुंच चुके हैं लेकिन अभी वर्तमान समय में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध मे मंगल ग्रह पर भी पहुंच गया है।
अंतरिक्ष के सभी पहलुओं को समझने के लिए देश और दुनिया में स्पेस रिसर्च सेंटर बनाये गए है। रॉकेट और सैटेलाइट जो अंतरिक्ष में जाकर चक्कर लगाते है और वैज्ञानिको को नयी जानकारी प्रदान करते है।
एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में जाने के लिए प्रशिक्षण लेते है और विज्ञान का गहन अध्ययन करते है। अब मनुष्य सिर्फ पृथ्वी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चाँद पर भी अपना हक़ जमा लिया है।
अब मनुष्य मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में है ताकि वहाँ भी मनुष्य जीवन बसाया जा सके।
परमाणु शक्ति की खोज
विज्ञान ने परमाणु शक्ति की भी खोज की है। मशीन, गन, टैंक, बम इत्यादि संहार करने के उपकरण है।
बमवर्षक विमानों की उपलब्धि इत्यादि अन्य प्रकार की युद्ध सामग्रियां विज्ञान की विनाशकारी उपलब्धि मानी जाती है।
विज्ञान अगर गलत इरादों वाले लोगो के हाथ लग जाए तो पृथ्वी नष्ट हो सकती है। विज्ञान जैसी शक्ति का इस्तेमाल समझदारी और सही तरीके के साथ किया जाना चाहिए।
आजकल अत्याधुनिक तकनीकों से निर्मित वायुयान जोकि युद्ध में इस्तेमाल किए जाते हैं वे भी विज्ञान की ही देन है।
विज्ञानं के चमत्कार के लाभ
1. मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल्स, मोबाइल पर 3G और इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, ट्विटर ने तो वाकई मनुष्य की जिंदगी को बदलकर ही रख दिया है। जितनी जल्दी वह सोच सकता है लगभग उतनी ही देर में जिस व्यक्ति को चाहे मैसेज भेज सकता है, उससे बातें कर सकता है। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो।
2. इसके साथ ही विज्ञान ने अपने आप में तरक्की की है। एक समय था जब इंटरनेट लोगो की पहुँच से बहुत दूर था लेकिन अब ये हर व्यक्ति तक पहुँच गया है।
3. मोबाइल फोन मे भी विज्ञान ने बहुत तरक्की की है अभी उपस्थित मोबाइल फोन इस कदर develop हो चुके हैं की सारा काम बैठे बैठे फोन से बस एक क्लिक द्वारा हो जाता है।
4. यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आज महीनों की यात्रा दिनों में तथा दिनों की यात्रा चंद घंटों में पूरी हो जाती है। आज के समय में तो ट्रेने भी digital हो गयी है।
5. चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं। आज कई असाध्य बीमारियों का इलाज मामूली गोलियों से हो जाता है। कैंसर और एड्स जैसे बीमारियों के लिए डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार प्रयासरत हैं। नई-नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सफलता प्राप्त कर ली गई है।
6. एक ओर परमाणु ऊर्जा जहां बिजली उत्पन्न करने के काम में लाई जा सकती है। वहीं इससे बनने वाले परमाणु हथियार मानव के लिए अत्यंत विनाशकारी हैं।
7. अत: मनुष्य को अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार मानवता की भलाई के लिए इसका लाभ उठाना चाहिए न कि दुरुपयोग कर उनके अविष्कारों पर सवाल खड़े करने चाहिए।
विज्ञान के चमत्कार की हानि
1. विज्ञान या मशीन की मदद से मनुष्य ने कई काम आसान बना लिए हैं, लेकिन इन तमाम उपकरणों से कोई एक चीज बचती है और किसी दूसरी का नुकसान हो जाता है।
2. मशीनी चक्की के आटे से उसकी गर्मी के कारण अनेक तत्व जल जाते हैं, मिल से कुटे चावल में वैसी मिठास नहीं होती, मिक्सी में बनाई गई चटनी कभी सिल-बट्टे वाली चटनी का मुकाबला नहीं कर पाती।
3. वही एयर कंडीशनर शरीर के भीतर मौजूद मौसम का मुकाबला करने की ताकत घटाते हैं। पंखा और हीटर डीहाइड्रेट करते हैं।
4. किसी फल या सब्जी में मौजूद ये पदार्थ शरीर की कोशिकाओं को विभिन्न तरह के रसायनों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाते हैं, उन्हें सक्रिय और ऊर्जावान बनाते हैं और उनकी ऑक्सीजन लेने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। खाना बनाने के पारंपरिक तरीके में, जिसमें कड़ाही या देग में खाना धीरे-धीरे पकता है, ये तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं।
5. इसी तरह से यह भी देखा कि यदि आप सब्जियां काट कर या पकाने के बाद उन्हें फ्रिज में रखते हैं, तो इस प्रक्रिया में भी ज्यादा पोषक तत्व नष्ट होते हैं, जबकि साबुत सब्जी रखने में ये काफी हद तक सुरक्षित बच सकते हैं।
6. विज्ञानं ने इतनी तरक्की करली है कि आजकल खाना पकाने के लिए भी लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इस आविष्कार के फायदे के साथ नुकसान भी है।
7. इसके अलावा टेक्नोलॉजी के बढ़ते विकास ने मनुष्य को आलसी बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति मेहनत नही करना चाहता जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरह से नही हो पाता है।
जरूर पढ़े :-
आशा है आपको विज्ञान के चमत्कार पर निबंध पसंद आया होगा।
यदि निबंध पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।