Site icon Easy Hindi Vyakaran

विभावना अलंकार की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

vibhavana alankar

इस पेज पर आप विभावना अलंकार की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने शब्दालंकार की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम विभावना अलंकार की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

विभावना अलंकार किसे कहते हैं

विभावना का मतलब विशेष कल्पना होता है।

जब तक कोई कारण नहीं हो तबतक कार्य नहीं होता। बिना कारण के कार्य करना अर्थात जहाँ पर कारण के न होते हुए भी कार्य का होना हो वहाँ पर विभावना अलंकार होता है।

उदाहरण :

बिनु पद चलै सुनै बिनु काना। 
कर बिनु कर्म करै बिधि नाना।।
आनन रहित सकल रसभोगी। 
बिनु बानी बकता बड़ जोगी।।

यहाँ पैर (कारण) के अभाव अर्थात कमी में चलना (कार्य), हाथ (कारण) के अभाव में करना (कार्य) तथा मुख (कारण) के अभाव में रसभोग (कार्य) आदि वर्णित किये गये हैं, इसलिए यहां विभावना अलंकार है।

जरूर पढ़िए :
अनुप्रास अलंकारपुनरुक्ति अलंकारवक्रोक्ति अलंकार
यमक अलंकारविप्सा अलंकारश्लेष अलंकार

उम्मीद हैं आपको विभावना अलंकार की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Exit mobile version