वात्सल्य रस की परिभाषा, अवयव और उदाहरण

इस पेज पर आप वात्सल्य रस की समस्त जानकारी विस्तार से पढ़ेगे तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने शृंगार रस और हास्य रस की जानकारी शेयर की है तो उस पोस्ट को भी जरूर पढ़े।

चलिए आज हम वात्सल्य रस की परिभाषा, अवयव, प्रकार और उदाहरण को पढ़ते और समझते हैं।

वात्सल्य रस की परिभाषा

जहाँ पर वाल्य क्रीड़ाओं से संबंधित एवं उनसे स्नेह के भाव उत्पन्न हो वहाँ पर वात्सल्य रस उत्पन्न होता हैं।

माता-पिता एवं संतान के प्रेम भाव को प्रकट करने वाले रस को वात्सल्य रस कहा जाता है।

वात्सल्य नामक भाव जब अपने अनुरूप विभाव, अनुभाव और संचारी भाव से युक्त होकर अस्वाद का रूप धारण कर लेता है, तब वहां वात्सल्य रस में परिणति हो जाती है।

उदाहरण :-

ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया।।

व्याख्या :- प्रस्तुत पंक्ति में श्री राम के बाल्य अवस्थाओं के को दर्शाया गया है। जिसमें वह घुटनों के बल कभी चलते हैं, तो कभी खड़े होकर चलने का अभ्यास करते हैं। उनके पैरों में बंधी पायल की घुंघरू की आवाज पूरे राजमहल में गूंज रही है।

वात्सल्य रस के 5 उदाहरण

1. तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूल-धुसर तुम्हारे ये गात… 

2. किलकत कान्ह घुटरुवनि आवत। 
मचिमय कनक नंद के भांजन बिंब पक्रिये धतत।
बालदसा मुख निरटित जसोदा पुनि पुनि चंदबुलाबन।
अंचरा तर लै सुर के प्रभु को दूध पिलावत।।

3. झूले पर उसे झूलाऊंगी दूलराकर लूंगी वदन चुम 
मेरी छाती से लिपटकर वह घाटी में लेगा सहज घूम।

वात्सल्य रस के अवयव

स्थाई भाव :- वात्सल्य प्रेम , स्नेह 

अनुभाव :-

  • आलिंगन
  • चुम्बन
  • स्पर्श
  • मुग्ध होना
  • आश्रय की चेष्टायें
  • प्रसन्नता का भाव

संचारी भाव :-

  • हर्ष
  • गर्व
  • मौतुसक्य
  • अभिलाषा
  • आशा
  • चपलता
  • आवेग
  • उत्सुकता
  • अमर्ष
  • शोक
  • हास
  • चिंता
  • शंका
  • विस्मय
  • स्मरण

आलंबन :-

  • माता-पिता
  • संतान
  • बालक 

उद्दीपन :-

  • माता-पिता-संतान के बीच की गतिविधि
  • भोली-भाली चेष्टाएं
  • तुतलाना ,चंचलता
  • नटखटपन
  • सुंदरता

वात्सल्य रस से संबंधित प्रश्न उत्तर

1. वात्सल्य रस का स्थाई भाव बताये?
A. शोक
B. रति
C. हास
D. स्नेह

उत्तर :- स्नेह

2. प्रशन्नता का भाव निम्न में से क्या है?
A. आलंबन
B. उद्दीपन
C. अनुभाव
D. संचारी भाव

उत्तर :- अनुभाव

3. स्नेह किस रस का स्थाई भाव है?
A. शृंगार रस
B. वीभत्स
C. वात्सल्य रस
D. करुण

उत्तर :- वात्सल्य रस

4. ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया।।

निम्न पंक्तियों में कौन स रस है?
A. करुण
B. भक्ति रस
C. शांत रस
D. वात्सल्य रस

उत्तर :- वात्सल्य रस

5. माता-पिता-संतान के बीच की गतिविधि में कौन सा भाव है
A. उद्दीपन
B. अनुभाव
C. अनुभाव
D. विभाव

उत्तर :- उद्दीपन

6. अभिलाषा निम्न में से क्या है?
A. संचारी भाव
B. उद्दीपन विभाव
C. आलंबन
D. अनुभाव

उत्तर :- संचारी भाव

7. भोली भाली चेष्टाएँ निम्न में से क्या है?
A. विभाव
B. उद्दीपन
C. अनुभाव
D. संचारी भाव

उत्तर :- उद्दीपन विभाव

8. किलकत कान्ह घुटरुवन आवत।
मनिमय कनक नन्द के आँगन।
विम्ब फकरिवे घावत।।

निम्न पंक्तियों में कौन सा रस है?
A. वात्सल्य रस
B. करुण रस
C. शृंगार रस
D. भयानक रस

उत्तर :- वात्सल्य रस

9. मैया मैं तो चंद्र खिलौना लेहों।।

निम्न पंक्तियों में कौन सा रस उत्पन्न हो रहा है?
A. हास्य
B. वात्सल्य रस
C. रौद्र रस
D. करुण रस

उत्तर :- वात्सल्य रस

FAQ

Q.1 वात्सल्य रस क्या होता है?

Ans. इसका स्थायी भाव वात्सल्यता (अनुराग) होता है माता का पुत्र के प्रति प्रेम, बड़ों का बच्चों के प्रति प्रेम, गुरुओं का शिष्य के प्रति प्रेम, बड़े भाई का छोटे भाई के प्रति प्रेम आदि का भाव स्नेह कहलाता है यही स्नेह का भाव परिपुष्ट होकर वात्सल्य रस कहलाता है।

Q.2 वात्सल्य रस के जनक कौन है?

Ans. शृंगार और वात्सल्य रस का सम्राट सूरदास को कहा जाता है। अन्य विकल्प असंगत है । अतः सही उत्तर विकल्प 2 सूरदास होगा ।

Q.3 वात्सल्य रस के सम्राट कौन है?

Ans. सूरदास ‘वात्सल्य रस’ के सम्राट हैं।

Q.4 वात्सल्य के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन है?

Ans. वात्सल्य रस की अभिव्यक्ति में सूरदास संसार के सर्वश्रेष्ठ कवियों में गिने जाते हैं। जिनमें से सूर सागर, सूरदास की सबसे प्रसिद्ध व अनोखी रचना है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको वात्सल्य रस की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.