Site icon Easy Hindi Vyakaran

संयुक्त क्रिया की परिभाषा और उदाहरण

sanyukt kriya

इस पेज पर हम संयुक्त क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वाक्य की परिभाषा की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम संयुक्त क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

संयुक्त क्रिया क्या हैं

जो क्रियाएँ दो या दो से अधिक धातुओं से मिलकर बनी होती हैं उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

अथार्त जो क्रियाएँ दो या दो से अधिक क्रियाओं के योग से बनी होती हैं उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।

वाक्य उदाहरण :-

संयुक्त क्रिया के प्रकार

संयुक्त क्रिया के 11 निम्नलिखित प्रकार हैं।

1. आरंभबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया के आरम्भ होने का पता चलता है उसे आरम्भ बोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

2. समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के समाप्त होने का पता चलता है उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

3. अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से किसी क्रिया के लिए अवकाश का बोध कराया जाये उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :- वह बहुत मुश्किल से सोने पाया है।

4. अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से किसी क्रिया को करने की अनुमति देने का पता चलता है उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :- 

5. नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से किसी क्रिया के नित्य होने का या उसके खत्म न होने का पता चलता है उसे नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

6. आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से किसी क्रिया की आवश्यकता या कर्तव्य पता चले उसे आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

7. निश्चयबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के निश्चय होने का पता चलता है उसे निश्चयबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

8. इच्छाबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया के करने की इच्छा का पता चलता है उसे इच्छाबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

9. अभ्यासबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया को करने के अभ्यास का पता चले उसे अभ्यास बोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। 

जैसे :-

10. शक्तिबोधक संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया को करने के लिए शक्ति का पता चलता है उसे शक्तिबोधक क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

11. पुनरुक्त संयुक्त क्रिया :- जिस संयुक्त क्रिया से दो समान ध्वनि वाली क्रिया के जुड़ने का पता चलता है उसे पुनरुक्त संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :-

संयुक्त क्रिया से संबंधित प्रश्न उत्तर

नीचे दिए गए संयुक्त क्रियाओं को पहचाने।

(क). वह सोया करता है।

उत्तर :- अभ्यास बोधक संयुक्त क्रिया

(ख). मुझे उसे खिलाना पड़ता है।

उत्तर :- आवश्यकता बोधक संयुक्त क्रिया

(ग). वह खा रहा है।

उत्तर :- नित्यता बोधक संयुक्त क्रिया

(घ). उसे वहां जाने दो।

उत्तर :- अनुमति बोधक संयुक्त क्रिया

(च). उसे ठंड लगने लगी।

उत्तर :- आरंभ बोधक संयुक्त क्रिया

(छ). वह घर जा चुका है।

उत्तर :- समाप्ति बोधक संयुक्त क्रिया

(ज). वह पहाड़ पर चढ़ना चाहता है।

उत्तर :- इच्छा बोधक संयुक्त क्रिया

(झ). मैं तुम्हें हरा सकता हूं।

उत्तर :- शक्ति बोधक संयुक्त क्रिया

(ट). वह खाने पीने लगा।

उत्तर :- पुनरुक्त संयुक्त क्रिया

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको संयुक्त क्रिया की यह पोस्ट पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Exit mobile version