इस पेज पर हम सहायक क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने शब्द और पद की परिभाषा की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम सहायक क्रिया की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।
सहायक क्रिया किसे कहते हैं
जो क्रिया मुख्य क्रिया के साथ वाक्य के निर्माण में सहायता करती है उसे सहायक क्रिया कहते हैं।
दूसरे शब्दों में, मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने में जो क्रियाएँ सहायक होती है वह सहायक क्रिया कहलाती है। कभी-कभी एक क्रिया और कभी एक से अधिक क्रिया भी सहायक क्रिया होती है।
जैसे :- है, था, रहे हो, रहे थे, रहा था, होगा, होगी इत्यादि।
उदाहरण :-
- वह जाग रहा होगा।
- पीयूष चिल्ला रहा है।
- तुम खेल रहे थे।
- तुम खा रहे हो।
- वे सब दौड़ रहे थे।
- मैं उसकी मदद करता हूं।
- हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
- तुम क्या सीख रहे हो।
ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में जागना, चिल्लाना, खेलना, खाना, दौड़ना, मदद करना, सीखना मुख्य के लिए आए हैं। बाकी क्रियाएं है, थे, हूं, हो सहायक क्रियाएं हैं। यह मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट और पूरा करती हैं।
कुछ सहायक क्रिया और उनके उपयोग
1. सकता
सकता का प्रयोग :-
(क). अनुमति मांगने के लिए
जैसे :-
- क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
- क्या मैं यहां बैठ सकता हूँ?
(ख). समर्थ की भावना व्यक्त करने के लिए
जैसे :-
- मैं इस मुश्किल का सामना कर सकता हूँ।
- मैं इस कार को चला सकता हूँ।
(ग). प्रस्ताव के लिए
जैसे :-
- क्या मैं आपकी किसी प्रकार से मदद कर सकता हूं?
- क्या मैं आपकी मदद इस घर को रंगने में कर सकता हूं
(घ). संभावना बताने के लिए
जैसे :-
- यह सच हो सकता है।
- कोई भी गलती कर सकता है।
(च). असंभावना का बोध कराने के लिए
जैसे :-
- वह एक नेता नहीं बन सकता है।
- मैं इस मुश्किल का सामना नहीं कर सकता हूं।
2. चाहिए
चाहिए का प्रयोग :-
(क). सलाह देने के लिए
जैसे :-
- क्या हमें डॉक्टर से बात करनी चाहिए?
- तुम्हें मेहनत करनी चाहिए।
(ख). कर्तव्य का बोध कराने के लिए
जैसे :-
- सभी को अपने देश से प्रेम करना चाहिए।
- तुम्हें अपनी माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
सहायक क्रिया से संबंधित प्रश्न उत्तर
1. रिक्त स्थानों में उपयुक्त सहायक क्रियाओं को भरे।
(क). मुझे कल आने में देर_____। (चाहिए, होगी)
उत्तर :- होगी
(ख). तुम तमिल बोल_____ हो। (करोगे, सकते)
उत्तर :- सकते
(ग). तुम्हें झूठ नहीं बोलना_____। (करोगे, चाहिए)
उत्तर :- चाहिए
(घ). आज बारिश हो_____ है। (जाएगी, सकती)
उत्तर :- सकती
(च). मैं तुम्हारी मदद कर _____ हूं। (थे, सकती)
उत्तर :- सकती
2. नीचे दिए गए वाक्यों में सहायक क्रियाओं को रेखांकित करें।
(क). वह घर जा रहा है।
उत्तर :- वह घर जा रहा है।
(ख). हम कल घूमने जाएंगे।
उत्तर :- हम कल घूमने जाएंगे।
(ग). वे सब हॉकी खेल रहे थे।
उत्तर :- वे सब हॉकी खेल रहे थे।
(घ). वह अपना खाना पका लेगी।
उत्तर :- वह अपना खाना पका लेगी।
FAQ
Ans. सहायक क्रिया एक या एक से अधिक भी होती है। सरल शब्दों में, मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने में जो क्रियाएँ सहायक होती है वह सहायक क्रिया कहलाती है।
उदाहरण :- बच्चा गेंद खेल रहा था। उपरोक्त वाक्य में मुख्य क्रिया ‘खेल’ है और सहायक क्रिया ‘रहा था’।
Ans. तीन प्राथमिक सहायक क्रियाएँ ‘होना’, ‘है’ और ‘करना’ हैं। दस सामान्य मोडल सहायक क्रियाएं हैं और वे हैं ‘कर सकते हैं’, ‘कर सकते हैं’, ‘होगा’, ‘होगा’, ‘होगा’, ‘चाहिए’, ‘हो सकता है’, ‘हो सकता है’, ‘चाहिए’ और ‘चाहिए’।
Ans. जो क्रिया शब्द मुख क्रिया शब्द की वाक्य निर्माण में सहायता करते है उन्हें सहायक क्रिया कहते है।
जैसे :- तुम खेल रहे थे।
Ans. सहायक क्रियाएँ (जिन्हें सहायक क्रियाओं के रूप में भी जाना जाता है) किसी वाक्य में काल, ध्वनि या संभावना जैसी व्याकरणिक जानकारी जोड़कर वाक्य की मुख्य क्रिया की मदद करती हैं।
जरूर पढ़िए :
- सकर्मक क्रिया की परिभाषा
- अकर्मक क्रिया की परिभाषा
- पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा
- द्विकर्मक क्रिया की परिभाषा
उम्मीद हैं आपको सहायक क्रिया की यह पोस्ट पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।