तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द

इस पेज पर आज आप तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने संज्ञा और सर्वनाम की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द को पढ़ते और समझते हैं।

शब्द क्या हैं

वर्णों के मेल से बने स्वतंत्र तथा अर्थ पूर्ण ध्वनि समूह शब्द कहलाता हैं। शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर होता है।

उत्पत्ति के आधार पर शब्द पांच प्रकार की माने गए हैं।

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. विदेशज शब्द
  5. संकर शब्द

तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द

1. तत्सम शब्द क्या हैं

तत्सम शब्द वैसे शब्द है जो संस्कृत के शब्द होते हुए भी अपने मूल रूप में हिंदी में प्रयोग किए जाते हैं।

जैसे :- अग्नि, वायु, माता, पिता, अश्रु, प्रकाश, पत्र, सूर्य इत्यादि।

तत्सम शब्दों के उदाहरण :-

अग्नि, अष्ट, अंचल, कृषि, कर्म, कपाट, चंद्र, भूमि, दुग्ध, नग्न, नवीन, पर्वत, मध्य, मयूर, रात्रि, सर्प, स्नान, शुष्क, ग्रीष्म, आर्द्र, गृह, दंत, शताब्दी, सदी इत्यादि।

2. तद्भव शब्द क्या हैं

तद्भव शब्द संस्कृत के वैसे शब्द हैं जिनका हिंदी में रूप परिवर्तित हो गया है। जैसे अग्नि से आग, अश्रु से आंसू, वायु से हवा, माता से मां, सूर्य से सूरज इत्यादि।

तद्भव शब्द के उदाहरण :-

आग, आंचल, आंसू, खेती, काम, किवाड़, चांद, धरती, सूरज, दूध, नंगा, नया, पहाड़, बीच, मोर, रात, सांप, नहाना, सूखा, गर्मी, घर, दांत, बरस इत्यादि।

3. देशज शब्द क्या हैं

देशज वैसे शब्द होते हैं जो स्थानीय बोलियों से हिंदी में आए हैं। जैसे पेट, पगड़ी, गोड़ इत्यादि।

देशज शब्दों के उदाहरण :-

कटोरा, खिड़की, खिचड़ी, लोटा, लड़का, गाड़ी, ठठेरा, डिबिया, चिड़िया, जूता, कौड़ी, पानी, पगड़ी, तेंदुआ, टहनी, सेठ, माथा, पेट, लात, मुक्का, थप्पड़, चांटा इत्यादि।

4. विदेशज शब्द क्या है

विदेशज शब्द उन शब्दों को कहा जाता है जो मूल रूप से विदेशी भाषा के शब्द है लेकिन हिंदी में उन्हें प्रयोग किया जा रहा है। जैसे स्कूल, स्टेशन, रिक्शा इत्यादि।

विदेशज शब्द के उदाहरण :-

अजीब, अमीर, आवाज, आईना, चरखा, दुकान, इस्तीफा, कॉलेज, इंजन, साइकिल, रेडियो, बजट, बटन, कैमरा, पादरी, अचार, बम, अलमारी, अलकतरा, चाय इत्यादि।

5. संकर शब्द क्या हैं

संकर शब्द उन शब्दों को कहा जाता है जो दो भाषाओं के अलग-अलग शब्दों को मिलाकर बनाए गए हैं। जैसे रेलगाड़ी, टिकट, खिड़की इत्यादि।

संकर शब्द के उदाहरण :-

मार्क्सवाद, घड़ीसाज, ऑपरेशन, कक्ष, पीकदान, जेल यात्रा, लाठी चार्ज, आंसू गैस, सजायाफ्ता, रेलगाड़ी, टिकट घर, मच्छरदानी, पॉकेटमार, डॉक्टर साहब, गुलाब जल इत्यादि।

अभ्यास

निम्नलिखित दिए गए शब्दों में तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज तथा संकर शब्द की पहचान करें।

(क). बारात 

उत्तर :- तद्भव शब्द

(ख). रजनी

उत्तर :- तत्सम शब्द

(ग). सोलह

उत्तर :- तद्भव शब्द

(घ). आशा

उत्तर :- तत्सम शब्द

(च). खामोश

उत्तर :- विदेशज शब्द

(छ). टिकट घर

उत्तर :- संकर शब्द

(ज). छात्र

उत्तर :- तत्सम शब्द

(झ). पेट

उत्तर :- देशज शब्द

(ट). लीची

उत्तर:- विदेशज शब्द

(ठ). मध्य

उत्तर :- तत्सम शब्द

(ड). मकान

उत्तर :- विदेशज शब्द

(ढ). शताब्दी

उत्तर :- तत्सम शब्द

(ण). रेलगाड़ी

उत्तर :- संकर शब्द

उम्मीद हैं आपको तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द की जानकारी पसंद आयी होगीं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.