संकर शब्द किसे कहते हैं, संकर शब्द के उदाहरण

इस पेज पर आप संकर शब्द की समस्त जानकारी पढ़ने पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम संकर शब्द किसे कहते हैं, संकर शब्द के उदाहरण की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

संकर शब्द किसे कहते हैं

दो अलग-अलग भाषाओं के अलग-अलग शब्दों को मिलाकर जो नए शब्द बनाए जाते हैं, उनको संकर शब्द कहा जाता है।

जैसे :- रेलगाड़ी, टिकट, खिड़की इत्यादि।

संकर भाषा के उदाहरण

1. हिन्‍दी + फारसी 

  • घड़ी + साज = घड़ीसाज 
  • घोड़ा + सवार = घुड़सवार
  • चाल + बाज = चालबाज
  • मच्‍छर + दान = मच्छरदानी
  • राज + महल = राज महल
  • मोम + बत्ती = मोमबत्ती 
  • तिन + माही = तिमाही
  • शादी + ब्याह = शादीब्याह

2. हिन्‍दी + अंग्रेजी 

  • जेल + यात्रा = जेलयात्रा 
  • लाठी + चार्ज = लाठीचार्ज 
  • टिकट + घर = टिकटघर
  • रेल + गाड़ी = रेलगाड़ी
  • हैड + मुनीम = हेड मुनीम

3. हिन्‍दी + अरबी 

  • डोलची
  • मदकची

4. अंग्रेजी + फारसी

  • डाल्‍टेनगंज
  • फोटोसाज
  • रिविलगंज
  • हंटरगंज

5. अंग्रेजी + अरबी 

  • कम्‍पनीबाग
  • हाफकमीज

6. अंग्रेजी + तुर्की

  • हाफकुरता

7. अरबी + फारसी 

  • रोजनामचा
  • नमकहराम
  • आतिशबाजी
  • खुशबू
  • बेईमान

8. हिन्‍दी + संस्‍कृत 

  • जांचकर्ता

9. अंग्रेजी + संस्कृत

  • बमवर्षा

10. फारसी + संस्कृत 

  • सजाप्राप्त 
  • नमूनार्थ

11. अंग्रेजी + संस्कृत

  • रेल यात्रा

12. अरबी + संस्कृत

  • जिलाधीश

13. पुर्तगाली + फारसी 

  • जेब खर्च

14. संस्कृत + फारसी

  • रामदीन
  • रामगुलाम 

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको संकर शब्द की जानकारी पसंद आयी होगीं।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.