इस पेज पर आप देशज शब्द की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज एवं संकर शब्द की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम देशज शब्द किसे कहते हैं, प्रकार और उदाहरण की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।
देशज शब्द किसे कहते हैं
अपने देश की बोलचाल की भाषा में बोले जाने वाले शब्दों को देशज शब्द कहते हैं।
जैसे :- लोटा, कचौड़ी, भात इत्यादि।
देशज शब्दों के प्रकार
देशज शब्द के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं।
1. अनुकरण वाचक देशज शब्द
जब किसी जीव या वस्तु की काल्पनिक या वास्तविक ध्वनि को ध्यान में रखकर शब्दों का निर्माण किया जाता है, तो वैसे शब्द अनुकरण वाचक देशज शब्द कहलाते हैं।
जैस :- गडगडाना, हिनहिनाना, कल-कल, खटखटाना इत्यादि।
2. अनुकरण रहित देशज शब्द
वैसे शब्द जिनके निर्माण की प्रक्रिया का कोई पता नहीं होता है, उन्हें अनुकरण रहित देशज शब्द कहते हैं।
जैसे :- कौड़ी, बाजरा, अँगोछा, लोटा, ठर्रा, ठेस, झण्डा, मुक्का, लकड़ी, घेवर, कपास, लुग्दी, जूता इत्यादि।
देशज शब्दों के उदाहरण
लोटा, कटोरा, घोटाला, माथा, जगमग, गड़बड़, लात, चटपट, पानी, खुसुर-पुसर, झिलमिल, चिड़िया, झुग्गी, पों–पों, ठठेरा, टोटी, थप्पड़, कांय–कांय, डिबिया, धड़ाम, बक-बक, गाड़ी, ठक-ठक, लड़का, ठन-ठन, खिड़की, सर-सर, टक्कर, खिचड़ी, डकारा, खटपट, जूता, खर्राटा, उटपटांग, पगड़ी, टुच्चा, काका, टहनी, बाबा, सेठ, झाड़, धक्का, तोंद, डिबिया, चपटा, लाला, झाड़, काका, तेंदुआ, बाबा, ठेठ, जूता, लाला, थर्रा, खाखरा, घेवर, छानी, खिड़की, लगदी, कलाई, झिलमिल, बियाना, घोटाला, झंडा, भिंडी, मुक्का, सरसों, बाजरा, जूता, गड़बड़, धड़ाम, डकार, टक्कर, चसक, कदली इत्यादि।
जरूर पढ़िए :
उम्मीद हैं आपको देशज शब्द की जानकारी पसंद आयी होगीं।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।