अन्य पुरुष किसे कहते हैं इसके कारक और उदाहरण

इस पेज पर आप अन्य पुरुष की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा की समस्त जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम अन्य पुरुष की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

अन्य पुरुष की परिभाषा

जिसके बारे में बात किया जाए उसे अन्य पुरुष कहते हैं।

जैसे :- यह, वह, इन्हें, उन्हें, इसे, उसे, ये, वे, इसने, उसने, इसका, उसका, आपका आदि।

वाक्य उदाहरण :-

  • वह कल पटना गया था।
  • यह मेरा घर है।
  • वह दूर तक दौड़ती है।
  • इन्हें दफ्तर जाना है।
  • वह डॉक्टर बनना चाहता है।
  • उसे मोबाइल लेना है।
  • कविता अंग्रेजी सीखना चाहती है।
  • वह बहुत अच्छी फुटबॉल खेलता है।
  • वह ब्रिटेन जाने के सपने देख रहा है।
  • इन्हें बाहर जाने का रास्ता दिखा दो।
  • इसकी पढ़ाई में कोई रुचि नहीं है।
  • वह एक दिन बड़ा आदमी बनेगा।
  • वह क्रिकेट काफी अच्छा खेलता है।
  • उसका सपना एक दिन पूरा होगा।
  • इनकी तुममें कोई रूचि नहीं है।
  • इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दो।
  • मैंने आपको बताया था, वह पढ़ाई में काफी तेज है।

अन्य पुरुष सर्वनाम कारक रूप में

अन्यपुरुष सर्वनाम के रूप सभी कारको और वचनों में इस प्रकार बनते हैं।

कारकएक वचनबहुवचन
कर्तावह, उसनेवे, उन्होंने, उन लोगों ने
कर्मउसे, उसकोउनको, उन्हें, उन लोगों को
करणउससेउनसे
संप्रदानउसे, उसके लिएउन्हें, उनको, उनके लिए
अपादानउससेउनसे, उन लोगों से
संबंधउसका, उसके, उसकीउनका, उनके, उनकी
अधिकरणउसमें, उस परउनमें, उन पर, उन लोगों पर

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको अन्य पुरुष की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.