इस पेज पर आप भाववाचक संज्ञा की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने संज्ञा की पोस्ट शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को भी पढ़े।
चलिए आज हम भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाव वाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे :- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, परायापन, भूख, प्यास, चोरी, क्रोध, सुन्दरता आदि।
उपर्युक्त उदाहरणों में बचपन, बुढ़ापा आदि किसी को आप छू नहीं सकते हैं केवल अनुभव कर सकते हैं।
उदाहरण :-
- ईमानदारी व्यक्ति का आभूषण हैं।
- सैनिकों के हृदय में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी होती हैं।
- व्यक्ति का बुढ़ापा उसे लाचार बना देता हैं।
- सावन में चारों ओर हरियाली छा जाती हैं।
- मां के मातृत्व की तुलना किसी और से नहीं की जा सकती।
- देश के नागरिकों में राष्ट्रीयता का भाव होना ही चाहिए।
- किसी से भी मित्रता करो तो उसे निभाओ भी।
भाववाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण :-
- भारत में बेरोजगारी बढ़ रही हैं।
बेरोजगारी शब्द से बेरोजगार होने के भाव का बोध हो रहा हैं। अतः बेरोजगारी एक भाव वाचक संज्ञा शब्द हैं।
- मेरा बचपन खेलकूद में बीता।
बचपन शब्द से बच्चा होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः बचपन एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
- मेरे दोस्त की लम्बाई मेरे से अधिक हैं।
लम्बाई शब्द से लम्बा होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः लम्बाई एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
- रमेश और सुरेश की आपस में दोस्ती हैं।
दोस्ती शब्द से दोस्त होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः दोस्ती एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
- विकास की आवाज़ में बहुत मिठास हैं।
मिठास शब्द से आवाज़ मीठी होने का बोध हो रहा है। अतः मिठास एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा।
आज़ादी शब्द से आज़ाद होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः आज़ादी एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
- मुझे तुम पर काफी गुस्सा आ रहा हैं।
इस वाक्य में गुस्सा आना एक भाव को प्रदर्शित करता है, इस कारण यह भाव वाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।
- मैं तुम से प्रेम करता हूँ।
इस वाक्य में ‘प्रेम’ एक भाव यानी अनुभव को जताता है, जिसकी वजह से यह भाववाचक हैं।
- इंसानियत के नाते तुम्हें उसकी मदद करनी चाहिए।
उपरोक्त वाक्य भाव वाचक संज्ञा का उदाहरण वाक्य है, जिसमें में ‘इंसानियत’ एक भाव हैं।
- तुमसे मिलके मेरी बचपन की यादें ताज़ा हो गयी।
ऊपर दिए वाक्य में ‘बचपन’ एवं ‘यादें’ हमें भावों के बोध करा रहें हैं अतः यह वाक्य भाव वाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।
- तुम्हारे बाग़ में फूलो की सुंदरता देखते ही बनती हैं।
दिए गए वाक्य में सुंदरता एक भाव है अतः यह वाक्य भाव वाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- हमें छोटे बच्चों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।
ऊपर दिया वाक्य भाव वाचक संज्ञा का उदाहरण है क्योंकि इसमें ‘गुस्सा’ शब्द हमें एक भाव का बोध कराता हैं।
- दौड़ने से मुझे थकान का अनुभव होता हैं।
थकान शब्द हमें एक थकने के भाव का बोध होता है अतः यह एक भाव वाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।
- आज भी लोग जय और वीरू की दोस्ती का उदाहरण देते हैं।
ऊपर दिये गए वाक्य में ‘दोस्ती’ शब्द हमें एक भाव का बोध कराता है अतः यह एक भाव वाचक संज्ञा हैं।
जातिवाचक संज्ञा से भाव वाचक संज्ञा बनाना
| जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
|---|---|
| मनुष्य | मनुष्यता |
| मित्र | मित्रता |
| प्रभु | प्रभुता |
| बच्चा | बचपन |
| शैतान | शैतानी |
| शत्रु | शत्रुता |
| समाज | सामाजिकता |
| मूर्ख | मूर्खता |
| डाकू | डकैती |
| माता | मातृत्व |
| युवक | योवन |
| भ्राता | भ्रातृत्व |
| आदमी | आदमियता |
| सेवक | सेवा |
| अध्यापक | अध्यापन |
| भाई | भाईचारा |
| वकील | वकालत |
| साधू | साधुता |
| इंसान | इंसानियत |
| पात्र | पात्रता |
सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना
| सर्वनाम | भाववाचक संज्ञा |
|---|---|
| सर्व | सर्वस्व |
| माँ | ममता, ममत्व |
| पराया | परायापन |
| अपना | अपनापन |
| निज | निजत्व |
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना
| विशेषण | भाववाचक संज्ञा |
|---|---|
| अच्छा | अच्छाई |
| सुन्दर | सुन्दरता, सौंदर्य |
| शीतल | शीतलता |
| सफल | सफलता |
| कायर | कायरता |
| चतुर | चातुर्य, चतुराई |
| निर्बल | निर्बलता |
| बड़ा | बड़प्पन |
| कातर | कातरता |
| मधुर | मधुरता, माधुर्य |
| छोटा | छुटपन |
| भला | भलाई |
| तीखा | तीखापन |
| मीठा | मिठास |
| सरल | सरलता |
| निपुण | निपुणता |
| नीच | नीचता |
| तीक्ष्ण | तीक्ष्णता |
| ऊँचा | ऊंचाई |
| बूढा | बुढ़ापा |
| काला | कालापन |
| नीला | नीलापन |
| लाल | लाली |
| वीर | वीरता |
| लालची | लालच |
| डरावना | डर |
| क्रोधी | क्रोध |
| भिन्न | भिन्नता |
| शांत | शांति |
| दुष्ट | दुष्टता |
| संपन्न | संपन्नता |
| प्रयुक्त | प्रयाग |
| अंध | अधिकार , अँधेरा |
| सुखद | सुखदायी |
| विपन्न | विपन्नता |
| साहित्यिक | साहित्य |
| एक | एकता |
| शूर | शूरता , शौर्य |
| सम | समता , समानता |
| पथरीली | पथरीलापन |
| क्षुब्ध | क्षोभ |
| बहुत | बहुतायत |
| शीघ्र | शीघ्रता |
| अमीर | अमीरी |
| रोगी | रोग |
क्रिया से भाववाचक क्रिया बनाना
| क्रिया | भाववाचक क्रिया |
|---|---|
| पढना | पढाई |
| खोजना | खोज |
| सीना | सिलाई |
| जितना | जीत |
| रोना | रुलाई |
| लड़ना | लड़ाई |
| पढना | पढाई |
| चलना | चाल , चलन |
| खेलना | खेल |
| थकना | थकावट |
| लिखना | लेख |
| हँसना | हँसी |
| दौड़ना | दौड़ |
| लूटना | लुट |
| जोड़ना | जोड़ |
| घटना | घटाव |
| नाचना | नाच |
| बोलना | बोल |
| पूजना | पूजन |
संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना
| संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
|---|---|
| मनुष्य | मनुष्यता |
| पशु | पशुत्व |
| भार | भारीपन |
| मित्र | मित्रता |
| किशोर | किशोरपन |
| दास | दासता |
| मानव | मानवता |
| प्रभु | प्रभुता |
| पंडित | पांडित्य |
| शत्रु | शत्रुता |
| बाल | बालपन |
| देव | देवत्व |
| बालक | बालकपन |
| नारी | नारीत्व |
| बच्चा | बचपन |
| स्त्री | स्त्रीत्व |
| लड़का | लडकपन |
| पुरुष | पुरुषत्व |
| नुष्य | मनुष्यता |
| दानव | दानवता |
| बूढ़ा | बुढ़ापा |
| शत्रु | शत्रुता |
| मित्र | मैत्री |
| शिष्य | शिष्यत्व |
| माता | मातृत्व |
| भ्राता | भ्रातृत्व |
जरूर पढ़िए :
उम्मीद हैं आपको भाववाचक संज्ञा की जानकारी पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।