100+ फलों के नाम | Fruits Name in Hindi and English

इस पेज पर आप फलों के नाम की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने Birds Name in Hindi की जानकारी शेयर की हैं तो इस आर्टिकल को भी पढ़े।

चलिए आज हम फलों के नाम की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

10 फलों के नाम

क्रम संख्याFruit name in HindiFruit name in English
1सेबApple
2अनारPomegranate
3केलाBanana
4अंगूरGrapes
5संतराOrange
6आमMango
7पपीताPapaya
8तरबूजWatermelon
9अमरूदGuava
10अन्नास Pineapple

20 फलों के नाम

क्रम संख्याFruit name in HindiFruit name in English
1सेबApple
2केलाBanana
3नारियलCoconut
4खजूरDate
5अमरूदGuava
6अंगूरGrapes
7संतराOrange
8अनारPomegranate
9पपीताPapaya
10अनानासPineapple
11कटहलJackfruit
12आमMango
13जामुनBlackberry
14लीचीLitchi
15तरबूजWatermelon
16नाशपातीPear
17मौसमीSweet Lime
18इमलीTamarind
19नींबूLemon
20आँवलाGooseberry

100+ फलों के नाम

Fruits Name in Hindi and English

1. सेब (Apple)

सेब एक ऐसा फल है जिसमें ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो हमारी शरीर के अंदर नई कोशिकाओं के उत्सर्जन को प्रोत्साहित करते हैं। सेब फायबर युक्त फल भी है।

2. केला (Banana)

यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन एक केला खाता है तो उसके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। केले के अंदर उपयुक्त मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन सी होते हैं।

जो शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुचाते हैं केला का सेवन करने से शरीर में कमजोरी नहीं आएगी, केला में उपयुक्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और इसे खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है।

3. आम (Mango)

इस फल में विटामिन k उपस्थित होता है जो ब्लड क्लॉट्स में फायदेमंद होता है, आम का फल एनीमिया से भी सुरक्षित रखता है।

हमें से बहुत कम लोग इस बात से परिचित होंगे कि ये आम हमारी शरीर के अंदर की हड्डियों को भी मजबूत करने का काम करते हैं।

आम में विटामिन C की उपयुक्त मात्रा मौजूद होती है, जो कि रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होते है।

4. अंगूर (Grapes)

अंगूर का फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता हैं। इसके सेवन से त्वचा की समस्याओं दूर हो सकती है।

इस फल में पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत होता हैं। यह आंखों के रौशनी लिए बेहत लाभकारी होता हैं।

अंगूर का सेवन करने से याददाश्त की शक्ति को बढ़ावा मिलता है और घुटनों के दर्द में भी फायदेमंद हो सकता है।

5. पपीता (Papaya)

व्यक्ति चाहे तो रोजाना पपीते का सेवन करें शरीर के स्वास्थ्य के लिए पपीता का फल रामबाण है इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

  • वजन घटाना में भी पपीता फायदेमंद होता है।
  • इमुनिटी पॉवर को बढ़ाता है।
  • आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
  • शरीर के अंदर पानी की मात्रा को बैलेंस रखता है।

6. जामुन (Blackberry)

यदि आपकी पाचन क्रिया सही नही है तो आप पाचन क्रिया को बेहतर करने लिए जामुन का उपयोग कर सकते हैं यह बहुत फायदेमंद होता है।

मधुमेह के रोग से ग्रासित लोगो के लिए यह फल एक रामबाण की तरह होता है। यह मधुमेह के साथ-साथ कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को दस्त हो रही हो तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाने से फायदा हो सकता है।

7. नारियल (Coconut)

  • कच्चा नारियल का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या नही होती है।
  • इसके प्रतिदिन सेवन से आपकी त्वचा और बालों में निखार आता है।
  • कच्चा नारियल के सेवन से वजन घटने में भी सहायक होता है।
  • यदि आप जल्दी जल्दी बीमार पड़ते हैं तो कच्चे नारियल के सेवन से आपकी इमुनिटी बढती है।
  • इसका सेवन अल्जाइमर की संभावना को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

8. संतरा (Orange)

संतरा का स्वाद खाने में खट्टा होता है। इस फल रसीला होता है इसको खाने से इमुनिटी पॉवर में इजाफा होता है। यह फल विटामिन c से भरपूर है।

9. अमरुद (Guava)

यह फल अधिकतर उत्तर प्रदेश में पाया जाता है इसके सेवन से पेट के गैस्टिक समस्या को दूर किया जा सकता है।

10. अन्नास (Pineapple)

अनानास फल का उपयोग भूख को बढ़ाने में, शक्ति को बढ़ाने में एवं रक्त-पित्त विकार में लाभ पहुंचाने वाला एक बहुत अच्छा फल है।

यदि आपको बुखार है तो आप इस फल का उपयोग कर सकते हैं। यह फल बुखार को कम करने मदद कर सकता है। यदि आप कम पेशाब होने की समस्या से परेशान है तो इसके सेवन से लाभ पहुंचाता है।

अन्नास के सेवन करने के और अधिक लाभ होते हैं जैसे पेट की गैस, दर्द, एसिडिटी और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। यदि आप इसके फल का सेवन करते हैं तो यह फल रक्त स्त्राव से जुड़े समस्याओं से निजात्त दिला सकता है।

11. लीची (Lychee)

लीची का फल गर्मियों के मौसम का एक प्रमुख फल है। यह खाने में मीठा लगता है और साथ ही यह रसीला भी होता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

12. नाशपाती (Pear)

यह फल खाने में मीठी के साथ साथ खट्टी भी होती है इसके सेवन से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

13. अनार (Pomegranate)

अनार का फल शरीर के लिए अभूत फायदेमंद होता है इसके सेवन से शरीर के अंदर खून की कमी दूर होती है और साथ ही शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है।

14. अंजीर (Fig)

  • इसके निरंतर सेवन शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • पेट में कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है।
  • वजन घटाने में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • हृदय के स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन बहुत फायदे मंद साबित हो सकता है।
  • स्वस्थ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप इसका का उपयोग कर सकते हैं।

15. खरबूजा (Cantaloupe)

यह एक मौसमी फल होता है जो गर्मियों के दिन में मिलता है। यह खाने में मीठा होता है और साथ ही इसमें बहुत से प्रकार के मिनिरल पाए जाते हैं। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर के अंदर पानी की कमी नही होती है।

16. आंवला (Gooseberry)

इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। इसका तेल भी बनाया जाता है। इसको आचार के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसका मुरब्बा भी बनाया जाता है।

17. कीवी फल (Kiwi Fruit)

इसे फलो का राजा भी कहा जाता है। यह शरीर के अंदर प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करता है इसमें मौजूद तत्व कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाने में सहायक होता है।

18. मौसंबी (Sweet Lime)

यह खाने में खट्टी तथा मीठी दोनों होती है यह अधिकतर हरे रंग की होती है। इसको लोग जूस के रूप में भी सेवन करते हैं।

19. निम्बू (Lemon)

निम्बू खट्टा फल होता है जिसका उपयोग अधिकतर गर्मियों के दिन में किया जाता है इसका सेवन नीबू पानी के रूप में किया जाता हैं। निम्बू का आचार भी बनाया जाता है लोग इसको सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं।

20. बेर (Berry)

  • बेर का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है।
  • बेर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।
  • बेर खाने के फायदे में वेट कंट्रोल भी शामिल है।
  • बेर के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षणों में पाया गया है कि बेर के अर्क में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ा सकते हैं।
  • अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव, मानव कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में आवश्यक माने गए हैं।

उम्मीद हैं आपको फलों के नाम की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.