भाषा की परिभाषा

By Easyhindivyakaran

भाषा वह हैं जिसे बोला जाता हैं। भाषा शब्द संस्कृत के ‘भाष्’ धातु से बना हैं जिसका अर्थ होता हैं बोलना या कहना। भाषा हमारे मुख से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह हैं जिनके द्वारा हम अपने मन की बात किसी दूसरे व्यक्ति से बता सकते हैं। जैसे :- बोली, जबान, वाणी विशेष।

बोली, भाषा, विभाषा और राजभाषा

(1). बोली (2). भाषा (3). विभाषा (4). राजभाषा

(1). बोली

1. बोली भाषा की छोटी इकाई हैं। 2. इसका सम्बन्ध ग्राम या मण्डल अर्थात सीमित क्षेत्र से होता हैं। 3. बोली मुख्य रूप से बोलचाल की भाषा हैं। 4. इसका रूप कुछ-कुछ दूरी पर बदलता जाता हैं। 5. बोली में लिपिबद्ध न होने के कारण इसमें साहित्यिक रचनाओं का अभाव रहता हैं। 6. व्याकरणिक दृष्टि से भी इसमें विसंगतियाँ पायी जाती हैं। 7. इसमें प्रधानता व्यक्तिगत बोलचाल के माध्यम की रहती है और देशज शब्दों तथा घरेलू शब्दावली का बाहुल्य होता हैं।

(2). भाषा

1. भाषा, या परिनिष्ठित भाषा अथवा आदर्श भाषा, विभाषा की विकसित स्थिति हैं। 2. भाषा को राष्ट्र-भाषा या टकसाली-भाषा भी कहा जाता हैं।

(3). विभाषा

1. विभाषा का क्षेत्र बोली की अपेक्षा विस्तृत होता हैं। 2. विभाषा एक प्रान्त या उपप्रान्त में प्रचलित होती हैं। 3. विभाषा में साहित्यिक रचनाएँ मिल सकती हैं। 4. एक विभाषा में स्थानीय भेदों के आधार पर कई बोलियाँ प्रचलित रहती हैं।

(4). राजभाषा

विभिन्न विभाषाओं में से कोई एक विभाषा अपने गुण-गौरव, साहित्यिक अभिवृद्धि, जन-सामान्य में अधिक प्रचलन आदि के आधार पर राजकार्य के लिए चुन ली जाती है और उसे राजभाषा के रूप में या राष्ट्रभाषा घोषित कर दिया जाता हैं।

भाषा के प्रकार

1. बोलचाल की भाषा 2. मानक भाषा 3. सम्पर्क भाषा 4. राजभाषा 5. राष्ट्रभाषा

भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ

भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 हैं। 1950 में भारतीय संविधान की स्थापना के समय में, मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 14 थी।

भारत के राज्य - बोली जाने वाली भाषाएँ

मध्य प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर हिमाचल प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखण्ड दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ बिहार झारखण्ड सिक्किम अरुणाचल प्रदेश नागालैण्ड मिजोरम असम त्रिपुरा मेघालय मणिपुर ओडिशा महाराष्ट्र गुजरात कर्नाटक दमन एवं दीव दादरा और नगर हवेली गोवा आन्ध्र प्रदेश केरल लक्षद्वीप

हिन्दी, मराठी, उर्दू कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी हिन्दी, पंजाबी, नेपाली हिन्दी, पंजाबी, उर्दू पंजाबी, हिन्दी हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, नेपाली हिन्दी, पंजाबी, उर्दू, बंगाली हिन्दी, उर्दू हिन्दी, पंजाबी, उर्दू बंगाली, हिन्दी, संताली, उर्दू, नेपाली छत्तीसगढ़ी, हिन्दी हिन्दी, मैथिली, उर्दू हिन्दी, संताली, बंगाली, उर्दू नेपाली, हिन्दी, बंगाली बंगाली, नेपाली, हिन्दी, असमिया बंगाली, हिन्दी, नेपाली बंगाली, हिन्दी, नेपाली असमिया, बंगाली, हिन्दी, बोडो, नेपाली बंगाली, हिन्दी बंगाली, हिन्दी, नेपाली मणिपुरी, नेपाली, हिन्दी, बंगाली ओड़िया, हिन्दी, तेलुगु, संताली मराठी, हिन्दी, उर्दू, गुजराती गुजराती, हिन्दी, सिन्धी, मराठी, उर्दू कन्नड़, उर्दू, तेलुगू, मराठी, तमिल गुजराती, हिन्दी, मराठी गुजराती, हिन्दी, कोंकणी, मराठी कोंकणी, मराठी, हिन्दी, कन्नड़ तेलुगु, उर्दू, हिन्दी, तमिल मलयालम मलयालम